अर्जुन-जैकलीन की खास बॉन्डिंग, मुंबई एयरपोर्ट पर हुए SPOT

0
337

jackकपूर खानदान के बेटे अर्जुन कपूर और श्रीलंकन ब्यूटी जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों काफी करीब आ गए हैं। हाल ही में 16वें आईफा अवॉर्ड्स में शामिल होने पहुंचे इन दोनों स्टार्स के बीच स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिली थी। आईफा के दौरान दोनों को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। बीते रोज ये दोनों स्टार्स एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किए गए। एयरपोर्ट पर अर्जुन जैकलीन के साथ नजर आए, साथ में उनकी बहन अंशुला भी मौजूद थीं।

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, “अर्जुन और जैकलीन की आपसी बॉन्डिंग काफी बढ़ गई है। आईफा के दौरान जोड़ी को कई बार क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां मलेशिया की हॉट गॉसिप भी बनी थी।”

वैसे, बॉलीवुड में कुछ भी स्थाई नहीं हैं, ऐसे में अर्जुन और जैकलीन की यह दोस्ती सिर्फ आईफा तक ही सीमित थी या नहीं, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

बता दें, 5 से 7 जून के बीच मलेशिया के कोआलालंपुर शहर में हुए आईफा अवॉर्ड्स में बी-टाउन के कई सेलेब्स ने शिरकत की थीं। मलेशिया में शानदार वीकएंड स्पेंड कर कई स्टार्स मुंबई लौट आए हैं। बीते रोज मुंबई एयरपोर्ट पर अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज के साथ ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा, मलाइका अरोड़ा खान, अनिल कपूर समेत कई सितारे फोटोग्राफर्स द्वारा क्लिक किए गए।