अगर आपके तलवे में हैं ये निशान तो आप बहुत भाग्यशाली है

0
514

talvकिसी भी व्यक्ति के पैरों के तलवे देखकर उसके स्वभाव, चरित्र, भूत, भविष्य व वर्तमान के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। तलवे की बनावट के साथ उस पर बने चिह्न भी अच्छे-बुरे फल प्रदान करते हैं। तलवे के प्रत्येक चिह्न का अपना निश्चित स्थान और महत्व होता है।
तलवे देखकर किसी व्यक्ति के आचार-विचार और गतिविधियां जानने का प्रथम प्रयास भारत में ही हुआ था। इस विद्या का सारा श्रेय हमारे ऋषि-मुनियों को ही जाता है
कैसे तलवे वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है

1. जिन लोगों के तलवे सांवले या मटमैले रंग के होते हैं, वह हर परिस्थिति में खुश रहने वाले होते हैं। उनका सामाजिक व पारिवारिक जीवन भी सामान्य रहता है। उन्हें अपने जीवन में कई स्थानों पर घूमने का मौका मिलता है। ऐसे लोगों के पास धन भी पर्याप्त रहता है। लोगों को खुश रखना इन्हें अच्छी तरह से आता है।

2. जिन लोगों के तलवों में शुभ चिह्न जैसे- कमल का फूल, शंख, छत्र, तलवार, सांप, झंडा व बाण होते हैं, वे किस्मत वाले होते हैं। ऐसे लोग राजा के समान जीवन जीते हैं।

3. जिन लोगों के तलवे पीले, उंगलियां मोर के पंजों के तरह खुली-खुली व पांव में नीली नसें स्पष्ट व उभरी हुई हों व तलवा हमेशा ठंडा रहता हो। ऐसे लोग जीवन भर दुख पाते हैं और हमेशा पैसों की तंगी के कारण परेशान रहते हैं।
इस प्रकार के तलवे वाले कुछ लोग अपराधी प्रवृत्ति के भी हो जाते हैं और सामाजिक व पारिवारिक जीवन में भी प्राय: असफल रहते हैं। कई बार गंभीर अपराधों के चलते इन्हें जेल भी जाना पड़ता है। ये हमेशा दूसरों के धन पर ही नजर रखते हैं। ऐसे तलवे वाले कुछ लोग शातिर ठग व धोखेबाज हो सकते हैं।
4. शरीर लक्षण विज्ञान के अनुसार, मांसल, चिकना, गुदगुदा, गुलाबी और आकर्षक तलवा अच्छे फल देने वाल माना गया है। एक सभ्य व्यक्ति के पैर की उंगलियां एक-दूसरे के पास, एड़ियां गोल एवं तलवा सदैव गरम रहना चाहिए।
अगर यह सब लक्षण किसी व्यक्ति के तलवों में हैं, तो वह व्यक्ति निश्चित ही भाग्यवान और शुभ लक्षणों से युक्त होता है। वह अपने जीवन में कई उपलब्धियां प्राप्त करता है। उसका सामाजिक और पारिवारिक जीवन भी बहुत सफल रहता है। वह अपने जीवन में मान-सम्मान, प्रसिद्धि प्राप्त करता है।