जुलाई से दिसंबर: कैसा रहेगा कर्क राशियों के लिए

0
298
kaकर्क – 14 जुलाई के बाद बृहस्पति सिंह राशि में आ जाएगा। साल के बीच के दिनों में पढ़ाई में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे, लेकिन अब आपको और अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। इस समय कानूनी झमेलों से थोड़ा-सा दूर ही रहें। इस समय आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। इस समय धन लाभ के योग बन रहे हैं।अगस्त और सितंबर में मंगल आपकी राशि में रहेगा और नीच का हो जाएगा। इससे आपको कर्जा लेना पड़ सकता है। आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती हैं। सोचे हुए काम पूरे होने में परेशानियां आ सकती हैं। इस समय में आर्थिक स्थिति भी कुछ गड़बड़ हो सकती है। इस समय किसी को उधार पैसा देने से बचें। आजीविका की स्थितियां असंतोषजनक हो सकती है। अक्टूबर और नवंबर में मंगल धन भाव में होने से कामकाज में उन्नति के लिहाज से आप आगे बढ़ेंगे।
मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे तथा कार्यक्षेत्र में आपको ख़ास उपलब्धियां हासिल होगी। आर्थिक दृष्टि से भी आप सुदृढ़ व सक्षम रहेंगे। इस समय मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। दिसंबर में आपको मेहनत खूब करनी पड़ेगी व समय-समय पर उसका नतीजा भी आपको मिलेगा। राहु पराक्रम स्थान यानी तीसरे भाव में है, इसलिए कभी-कभी भाइयों से बोलचाल व तनाव हो सकता है। इस दौरान दुश्मनों और उनके षड्यंत्रों से आपको विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। कर्क राशि के लोग भावना प्रधान होते हैं और भावुकता में आकर अक्सर गलत निर्णय ले सकते हैं। इस समय महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर करें। केतु भाग्य स्थान में होने से किस्मत का साथ कुछ कम मिलेगा। तीसरे भाव में राहु की स्थिति के कारण किसी पर भी भरोसा आपके नुकसान का कारण बन सकता है। साक्षात्कार व इंटरव्यू देते समय आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कारोबार व नौकरी में आप मेहनत से लक्ष्यों को हासिल कर ही लेंगे। व्यापार में उदारवादी दृष्टिकोण, लचीला रूख आपके नुकसान का कारण बन सकता है। अजनबी व्यक्तियों पर भरोसा नही करें। दूसरों की आलोचना से बचे।