कप्तान सरदार के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज

0
310

sardar-singh

कप्तान सरदार सिंह के खिलाफ 21 साल की हॉकी प्लेयर ने सेक्सुअल हैरेसमेंट की शिकायत दर्ज कराई है। इस महिला ने ये भी आरोप लगाया कि सरदार ने उसका जबरन अबॉर्शन कराया। पुलिस ने कहा है कि वह आरोपों की जांच कर रही है।महिला ने शिकायत में कहा है कि सरदार ने 2015 में उसकी मर्जी के खिलाफ उसका जबरन ऑबर्शन कराया। शादी से इनकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात 2012 में लंदन ओलम्पिक के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों लिव इन में थे।बताया जा रहा है कि दोनों ने 2015 में सगाई भी कर ली थी।पुलिस के मुताबिक, आरोप लगाने वाली महिला भी इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर है।वह इंग्लैंड की अंडर -19 टीम की ओर से खेल चुकी है। भारतीय मूल की ब्रिटिश नागरिक है।

इस महिला के पेरेंट्स पंजान के भाईनी साहिब के रहने वाले हैं।कुछ दिनों से सरदार उसे इग्नोर कर रहा है। अब शादी करने से भी इनकार कर दिया है।सरदार ने न सिर्फ सेक्सुअली हैरेस किया बल्कि इमोशनली और मेंटली भी टॉर्चर किया।ब्रिटेन के इंडियन हाई कमीशन के अफसरों के संपर्क में थी। उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी थी।

लुधियाना पुलिस कमीशनर पीएस उमरानंगल के मुताबिक, महिला प्लेयर की शिकायत को दर्ज कर लिया गया है।शिकायत को वेरीफाई किया जा रहा है। अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।सरदार सिंह अभी ओलम्पिक की तैयारियों में बिजी हैं। उन्हें इस बारे में बता दिया गया है।