कीर्ति आजाद पर केस करेगी हॉकी इंडिया

0
292

kirti-azad

भ्रष्टाचार के आरोपों से नाराज हॉकी इंडिया भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की योजना बना रही है और उसका कहना है कि इन आरोपों का खामियाजा उनके प्रायोजन पर पड़ रहा है। हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने कहा कि यह मुकदमा सोमवार या मंगलवार को दायर करने की उम्मीद है।

सूत्र ने कहा, ‘हॉकी इंडिया के अधिकारी संस्था के खिलाफ आजाद के लगातार लगाये जा रहे आरोपों से काफी खफा हैं। इससे हॉकी इंडिया की छवि खराब हुई है और इससे ऐसे हालात बन गये है जिससे हॉकी इंडिया को प्रायोजक हासिल करने में मुश्किल हो रही है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिदंर बत्रा ने भी पुष्टि की कि आजाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।