14 फरवरी का राशिफल

0
252

astrology

मेष- अति उत्साह कोई कार्य न करें। हो सकता है जो दिखाई दे, वैसा न हो। आर्थिक गतिविधियां पूर्ववत बनी रहेंगी। कम महत्त्व के कार्यों में खर्च संभव है। दिन सामान्य फलकारक। अनुशासन पर जोर दें।

वृष- श्रेष्ठ प्रदर्शन से सभी प्रभावित रहेंगे। नवीन योजनाओं पर अमल संभव होगा। शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकारक बना रहेगा। मित्रों को समय देना भायेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। जल्दबाजी से बचें।

मिथुन- दूरदर्शी और विवेकवान व्यक्ति निर्णय औरों से पहले लेता है लेकिन पूर्ण आंकलन के बाद। प्राथमिकताएं स्पष्ट करें। बड़ों से सामंजस्य रखें। भौतिकता पर जोर रहेगा। दिन सामान्य शुभ।

कर्क- समझ और साहस से सभी क्षेत्रों में बेहतर बने रहेंगे। यात्रा संभव है। जोखिम उचित मूल्यांकन के बाद ही उठायें। दिन शुभ फलकारक। मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे। दिन शुभकारक।

सिंह- मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह में रुचि लेंगे। हर्षोल्लास भरा दिन रहेगा। परिजनों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आदरभाव में वृद्धि होगी। जीवन शैली संवार पर रहेगी।

कन्या- सबको साथ लेकर चलने वाला सबसे सफल होता है। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। दिन भाग्यवर्धक। बड़ा सोचें और सक्रियता बढ़ाएं।

तुला- प्रबन्धन पर जोर बना रहेगा। कार्य परिस्थितियों पर नियंत्रण को प्रयासरत रहेंगे। आकस्मिक खर्च संभव है। बड़ों का सहयोग अनुकूलता बढ़ायेगा। महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक- कारोबारी बेहतर बने रहेंगे। भाग्य की मदद से प्रदर्शन संवार पर रहेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। आस्था को बल मिलेगा। दिन लाभकारक।

धनु- कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। हर हाल काम बना लेने की नीति अपनाएं। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। निजी जीवन में सामंजस्य की जरूरत रहेगी। प्रशासनिक मामले बनेंगे।

मकर- सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा बना रह सकता है। कार्य व्यापार में शुभता का संचार रहेगा। साथी भरोसेमंद रहेंगे। विरोधी भयभीत रहेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। बैर भाव न रखें।

कुंभ- कार्य व्यापार के चेक-पॉइंट प्रॉपर रखें। चूक पर माफ़ी की संभावना कम रहेगी। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। कम बोलें और अपनों को समय दें। दिन सामान्य फलकारक।

मीन- प्रेम पक्ष बेहतर बना रहेगा। दाम्पत्य में सुख सौख्य रहेगा। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त होंगे। साझा प्रयासों को बल मिलेगा। संतान से शुभ समाचार सम्भव है। दिन शुभतावर्धक। प्राथमिकता तय करें।