बिपाशा बसु ने चुपके से करण सिंह ग्रोवर से सगाई

0
368

bipasha-and-karan-singh

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने सगाई कर ली है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। कहा यहां तक जा रहा है कि कहीं बिपाशा प्रिटी और उर्मिला की तरह सीक्रेटली मैरिज के मूड में तो नहीं। शनिवार रात बिपाशा और करण मुंबई के एक स्पा में मसाज कराने गए थे। यहां से निकलते वक्त की कुछ फोटोज सामने आई हैं। इसके बाद से उनकी इंगेजमेंट की खबरें आ रही हैं।

जो फोटोज सामने आई हैं, उनमें बिपाशा एक अंगूठी पहने नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह सगाई की अंगूठी है।दावा यहां तक किया जा रहा है कि स्पा से निकलते वक्त बिपाशा ने अपना फेस और हाथ छुपाने की कोशिश की। लेकिन वे कैमरे से बच नहीं सकीं।फरवरी में खबर आई थी कि बिपाशा मार्च में करण से सगाई कर सकती हैं।रिपोर्ट्स में कहा गया था कि खुद करण और बिपाशा के एक करीबी फ्रेंड ने यह प्लान रिवील किया है।

बिपाशा बसु की बात करें तो कुछ दिनों पहले वे यह साफ कह चुकी हैं कि उन्हें सगाई में यकीन नहीं है।इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि जब उनकी शादी होगी तो पूरी दुनिया को पता चल जाएगा।इसलिए सभी को ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए।