7 मार्च का राशिफल

0
369

astrology

मेष- सुख सौख्य संसाधन बढ़ेंगे। अपनों के साथ हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। संबंधों को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान संभव है। दिन उत्तम फलकारक। तेजी बनाए रखें। पूर्वाग्रह से बचें।

वृष- अपनों का साथ और समर्थन बना रहेगा। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। सामाजिकता और संपर्क पर जोर देंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। धनधान्य की प्रचुरता रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मिथुन- मेहनत रंग लाएगी। अपनों के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे या उसके आयोजक होंगे। वाणी व्यवहार बेहतर रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

कर्क- सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। पूछपरख और प्रभावशीलता बढ़ेगी। आगामी कुछ दिन श्रेष्ठ फलकारक। अच्छे समय का लाभ उठाएं।

सिंह- आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। अच्छी आय के साथ खुले हाथ से खर्च भी कर सकते हैं। शुभ कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। रिश्ते संवार पर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।

कन्या- करियर कारोबार में शुभता का संचार बना रहेगा। निसंकोच आगे बढें। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। कॉरपोरेट विजिट संभव है।  शुभ कार्यों में रुचि लेंगे। दिन श्रेष्ठ।

तुला- सफलता की राह पर अग्रसर बने रहेंगे। निसंकोच आगे बढ़ें। अधिकतर मामले आपकी सक्रियता और आत्मविश्वास से ही बनते चले जाएंगे। सभी का सहयोग मिलेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। दिन श्रेष्ठ।

वृश्चिक- सहजता से आगे बढ़ते रहें। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक है। भाग्य पक्ष को बल मिलेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। आंशिक बाधाएं भी स्वत: दूर होती चली जाएंगी। पैतृक मामले बनेंगे।

धनु- महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। अप्रत्याशित घटनाक्रम से बचनें के लिए अनुशासन पर जोर दें। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी।

मकर- परिस्थितियां उत्तरोत्तर सकारात्मक होंगी। निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा। सपरिवार भ्रमण पर जा सकते हैं। अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। ऑफिस जॉब से जुड़े लोग और अच्छा करेंगे। दिन शुभकारक।

कुम्भ- शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष शुभकर रहेंगे। व्यक्तिगत प्रदर्शन से जुड़े मामलों में ढिलाई से बचें। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक कर लेना ज्यादा बेहतर होगा। दिन शुभकारक।

मीन- घर परिवार से जुड़े मामले सहजता को प्राप्त होंगे। परिस्थितियों की सकारात्मकता का लाभ उठाएं। प्रियजन से भेंट हो सकती है। बौद्धिकता बढ़त पर रहेगी। दिन शुभता वर्धक।