9 मार्च का राशिफल

0
469

astrology

मेष- मित्रों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। हर्ष आनंद से दिन बीतेगा। बौद्धिकता को बल मिलेगा। प्रियजन से भेंट हो सकती है। दिन उत्तम फलकारक।

वृष- भव्य भवन-वाहन कीअभिलाषा को बल मिलेगा। सुख सुविधाआें में वृद्धि होगी। बड़ों का सानिध्य में स्वयं को सौभाग्यशाली अनुभव करेंगे। दिन शुभफल कारक। साहसिक कार्याें में रुचि रहेगी।

मिथुन- सामाजिकता और संपर्क को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे। भाग्य का सहयोग मिलेगा। वाणी व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

कर्क- चहुंओर सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण मौकों पर प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएंंगे। अपनों का सहयोग बना रहेगा। रहन सहन संवार पर रहेगा। दिन सुख सौख्य संग्रह कारक।

सिंह- महत्वपूर्ण कार्याें को आगे बढ़ा सकेंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। कला प्रियता बनी रहेगी। खर्च पर ध्यान देवें। आगामी कुछ दिन व्यक्तिगत प्रयासों के लिए उत्तम।

कन्या- प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर बने रहेंगे। सटीक निर्णय और पहल से बेहतर को प्राप्त होंगे। खर्च पर अंकुश रखें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। दिन शुभ।

तुला- सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रह सकता है। लाभ संवार पर रहेगा। मित्रों के स्मरणीय समय बिता सकेंगे। साहस पराक्रम में वृद्Þिध होगी। सभी का सहयोग मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। जीत का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामले बनेंगे। सभी का सहयोग मिलेगा। भाग्य की प्रबलता और मेहनता का संयोग से इच्छित परिणाम अर्जित करेंगे।

धनु- भाग्य की अनुकूलता बढ़त पर रहेगी। धर्म संस्कारों और आस्था को बल मिलेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। शुभ सूचना का आदान प्रदान करेंगे। अप्रत्याशित लाभ संभव। दिन शुभ कारक।

मकर- सबको साथे लेकर चलने में सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ और यात्रा संभव है। परिजनों का सहयोग रहेगा। दाम्पत्य में प्रेम में और विश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण बात साझा करने से बचें।

कुम्भ- सपरिवार भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। सबका सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। मेहनत और लगन से अपेक्षित परिणामअर्जित करने में सफल रहेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मीन- मित्रों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। सबकी सुनें लेकिन अपने मन की करें। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। दिन शुभ