10 मार्च का राशिफल

0
338

astrology

मेष- मित्रों के साथ हर्ष-आनंदमय समय व्यतीत होगा। बौद्धिकता को बल मिलेगा। प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। युवा अधिक अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नये लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन उत्तम।

वृष- संसाधनों में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ हर्ष-आनंद से समय बीतेगा। भव्य-भवन की प्राप्ति संभव है। स्पष्टता के साथ विनम्रता भी रखें। कामकाज अच्छा रहेगा। दिन शुभकारक। रुख लचीला रखें।

मिथुन- महत्वपूर्ण सूचनाओं की प्राप्ति संभव है। साहस पराक्रम और अनुशासन में वृद्धि होगी। जोखिम क्षमता बढ़ेगी। संपर्क पर जोर रहेगा। तार्किक एवं वाणिज्यिक सोच रहेगी। दिन उत्तम। सक्रिय रहें। दिन उत्तम।

कर्क- धनधान्य को बढ़ावा देने वाला दिन है। प्रभावशीलता बढ़ेगी। कुटुम्बियों का साथ मनोबल ऊंचा रखेगा। मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह पर जोर देंगे। व्यवहार मधुर रहेगा। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे।

सिंह- महत्वपूर्ण यात्रा संभव है। लोकप्रियता और पूछ बढ़ेगी। संकल्पों को बल मिलेगा। सृजनात्मकता बढ़त पर रहेगी। दिन उत्तम फलकारक। भटकाव से बचाव के लिए योजनाबद्ध कार्य करें। प्रबंधन पर जोर दें।

कन्या- धर्म कला और संस्कारों पर जोर बना रह सकता है। रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। शुभ कार्यों में उम्मीद से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। दिन शुभ फलकारक। आर्थिक मामलों में सतर्कता और स्पष्टता रखें।

तुला- बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन को बल मिलेगा। शुभ कार्यों से धन और मान की प्राप्ति होगी। पेशेवरता बढ़ेगी। वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे। दिन लाभकारी। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देवें।

वृश्चिक- महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ा सकेंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। दूरदर्शी सोच का लाभ उठायेंगे। पद प्रतिष्ठा और प्रभावशीलता बढ़त पर रहेंगे। दिन उन्नतिकाक। संसाधन में वृद्धि संभव।

धनु- भाग्य की बुलंदी का लाभ उठायें। पूर्व की बातों को भूलकर भविष्योन्मुख रहें। आगामी कुछ दिन करियर कारोबार के लिए उत्तम हैं। संपर्क संवार पर रहेगा। धर्म और आस्था को बल मिलेगा। यात्रा संभव।

मकर- सहजता से आगे बढ़ते रहें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। गरिमा गोपनीयता पर जोर दें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। दिन सामान्य शुभ। विनम्रता और सद्व्यवहार से सभी प्रभावित रहेंगे।

कुंभ- सहकारिता और साझेदारी को बल मिलेगा। घर परिवार में शुभता का संचार रहेगा। दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। श्रेष्ठ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। स्थायित्व में वृद्धि होगी। दिन उत्तम फलकारक।

मीन- सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। विपक्षी आपकी सक्रियता से प्रभावित होगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। पेशेवरता को बल मिलेगा। दिन शुभ फलकारक। मेहनत पर भरोसा बढ़ेगा