14 मार्च का राशिफल

0
931

astrology

मेष- दाम्पत्य में शुभता का संचार रहेगा। साथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिन उत्तम फलकारक। प्रेम में स्थायित्व बढ़ेगा।

वृष- अनुशासन हर क्षेत्र में आवश्यक है। विरोधियों के प्रति कठोर बने रहेंगे। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता रखें। अपनों से अधिक अपेक्षा न रखें। दिन सामान्य फलकारक।

मिथुन- मन के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। प्रियजन के साथ श्रेष्ठ समय बिता सकेंगे। शिक्षा और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। प्रभावशीलता बढ़ेगी। दिन उत्तम।

कर्क- संसाधनों में वृद्धि होगी। भौतिकता पर जोर रहेगा। अपनों की बातों को अनसुना न करें। न ही बहस में पड़ें। कामकाज सहज रहेगा। रहन सहन अच्छा रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।

सिंह- सामाजिकता एवं संपर्क को बल मिलेगा। बंधुत्व की भावना बढ़ेगी। इच्छित सूचना प्राप्त हो सकती है। आलस्य से बचें। यात्रा संभव। प्रभावशीलता बनी रहेगी। दिन शुभकारक।

कन्या- सुख सौख्य में वृद्धि होगी। मूल्यवान वस्तु की प्राप्ति संभव है। रहन सहन उम्दा रहेगा। अपनों का सहयोग-समर्थन मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। वाणी-व्यवहार मधुर रहेगा।

तुला- आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। सहजता बढ़त पर रहेगी। सृजन और स्मरण क्षमता को बल मिलेगा। निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा। पूछपरख बनी रहेगी। दिन उत्तम।

वृश्चिक- कामकाज बेहतर बना रहेगा। सभी का सहयोग मनोबल ऊंचा रखेगा। निजी खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। दिन शुभ।

धनु- भाग्य की प्रबलता से आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। रुका हुआ धन मिल सकता है। शॉर्ट टर्म गेन पर जोर दे सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। प्रेम में सफलता मिलेगी।

मकर- सभी के समर्थन से कार्यक्षेत्र में बेहतर बने रहेंगे। संसाधनों में वृद्धि होगी। अति उत्साह में कोई निर्णय ल लें। निजी जीवन सहज रहेगा। सबको साथ लेकर चलें। दिन उत्तम।

कुम्भ- भाग्य की प्रबलता का लाभ उठाएं। निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। आगामी कुछ दिन उत्तम फलकारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

मीन- संतुलन से सहजता और विश्वास को बल मिलता है। अप्रत्याशित घटनाक्रम से बचने के लिए अनुशासन अपनाएं। अपने सहयोगी रहेंगे। मेहनत से सफलता मिलेगी। दिन सामान्य फलकारक।