16 मार्च का राशिफल

0
1501

astrology

मेष- परिवार का सहयोग मनोबल ऊंचा रखेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। पठन पाठन में रूचि रहेगी। दिन शुभ फलकारक। स्पष्टता और पारदर्शिता पर जोर देंगे।

वृष- पेशेवरता जिम्मेदार बनाती है। नौकरीपेशा बेहतर करते रहेंगे। मेहनत की अधिकता बनी रह सकती है। विपक्ष के प्रति सहजता रखें। दिन सामान्य शुभ। खर्च पर नियंत्रण रखें।

मिथुन- सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में बेहतर करेंगे। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रियजन से भेंट संभव है। दिन उत्तम। बौद्धिकता को बल मिलेगा।

कर्क- बिना विचारे जो करे सो पाछे पछताय। अक्सर ऐसा होता है कि जिस नजरिये से हम चीजों को देख रहे होते हैं, वह उतना सही नहीं होता जितना सही नहीं होता। सामंजस्य से आगे बढ़ें। वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा।

सिंह- संपर्क और संबंध पक्ष बेहतर बना रहेगा। शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है। पेशेवरता और प्रभावशीलता बनी रहेगी। दिन उत्तम फलकारक। जिम्मेदारियों को यथासंभव निभाने का प्रयास करें।

कन्या- रिश्तों में मधुरता बनी रहे इसके लिए बहस से बचें। व्यक्तिगत खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। करियर कारोबार बेहतर रहेगा। दिन शुभ फलकारक। रहन सहन उत्तम रहेगा। कला प्रियता बढ़ेगी।

तुला- लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। सृजन-स्मरण को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़ा सकेंगे। प्रयोगधर्मी बने रहेंगे। परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। चहुंओर सफलता संभव। दिन श्रेष्ठ।

वृश्चिक- आत्म प्रशंसा सभी को प्रिय होती है। इसका आनंद लें लेकिन प्रभावित न हों। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। व्यक्तिगत मामलों में ढिलाई से बचें। दिन सामान्य से शुभ। सतर्कता रखें।

धनु- लाभ की संभावनाओं को तलाशें और अमल बढ़ाएं। करियर कारोबार में शुभता बनी रहेगी। शिक्षा और प्रेम पक्ष शुभकर रहेगा। दिन उत्तम। मनोबल ऊंचा रहेगा। दिन उत्तम। निसंकोच आगे बढ़ें।

मकर- सभी का सहयोग कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बढायेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। सफलता का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। दिन मान सम्मान बढ़ाने वाला।

कुंभ- ईश्वर भी उसी की मदद करता है जो खुद की मदद करता है। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। अवसरों को पहचानना सीखें। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। संपर्क का लाभ मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।

मीन- अक्सर छोटी चूक से बड़ा नुकसान हो जाता है। सहजता, संतुलन और सामंजस्य से आगे बढ़ते रहें। परिजन सहयोगी रहेंगे। दिनचर्या अनुशासित रखें। दिन सामान्य फलकारक। कम बोलें।