17 मार्च का राशिफल

0
1053

astrology

मेष- महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। अप्रत्याशित घटनाक्रम में वृद्धि की आशंका है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। विनम्र रहें।

वृष- सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। निजी जीवन में शुभता का संचार रहेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। जीवनसाथी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। दिन उत्तम फलकारक। साझीदारी फलेगी।

मिथुन- मन-मस्तिष्क के बेहतर संतुलन से सभी क्षेत्रों में अच्छा करेंगे। आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास करें। लापरवाही से बचें। दिन शुभ फलकारक। लेन देन में सतर्क रहें।

कर्क- परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव सहजता बढ़ाएगा। प्रियजन से भेंट संभव है। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष अनुकूल रहेगा। परीक्षा प्रतियोगिता में अच्छा करेंगे। दिन उत्तम।

सिंह- महत्वपूर्ण व्यक्ति से भेंट में ढिलाई से बचें। संपर्क और सूचना तत्र बेहतर बना रहेगा। भौतिकता में रुचि लेंगे। घर के बड़ों को ध्यान से सुनें। दिन शुभ फलकारक। जल्दबाजी से बचें।

कन्या- घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। इच्छित परिणाम  अर्जित कर सकते हैं। अपनों का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। मनोबल में वृद्धि होगी। सामाजिकता में रुचि लेंगे। दिन उत्तम।

तुला- संकल्पशक्ति और समर्पण से महत्वपूर्ण कार्यों में उल्लेखनीय बढ़त पा सकते हैं। उत्सव आयोजन में शामिल होंगे। रहन सहन उम्दा रहेगा। तेजी बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

वृश्चिक- अपना मत स्पष्ट रखें और उस पर डटे रहें। परिस्थितियां तेजी से अनुकूल होंगी। आगामी कुछ दिन व्यक्तिगत प्रयासों के लिए शुभकारक। जिद और जल्दबाजी से बचें।

धनु- आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्यों में शीघ्रता करें। भेंट वार्ताओं में अच्छा करेंगे। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष सहज रहेगा। दिन शुभकारक। प्रलोभन में न आएं।

मकर- कार्यगति बेहतर बनी हुई है। संतुलित रफ्तार के साथ तेजी से आगे बढ़ते रहें। लाभ का प्रतिशत संवार पर रहेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। दिन उत्तम फलकारक। निर्णय क्षमता बढ़ाएं।

कुम्भ- भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। कामकाज में सजहता और संतुलन बढ़ेगा। सभी का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण चर्चाओं में अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सुनने की आदत रखें।

मीन- सहजता से आगे बढ़ते रहें। अड़चनें स्वत: दूर होंगी। भाग्य की प्रबलता और मनोबल से श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। धर्म मनोरंजन में रुचि लेंगे। आगामी कुछ दिन करियर कारोबार के लिए हितकारक।