अमेरिका में अखबार के दफ्तर पर गोलीबारी, 5 की जान गई

0
404

न्यूजरूम एक वॉरजोन की तरह लग रहा था: एक पत्रकार

कैपिटल गजट के एक क्राइम रिपोर्टर फिल डेविस ने बताया कि जब तक गोलीबारी बंद नहीं हो गई तब तक वह अपने साथियों के साथ डेस्क के नीचे छिपे रहे, डेविस ने कहा, न्यूजरूम एक वॉरजोन की तरह लग रहा था

वॉशिंगटन: अमेरिका में एनापोलिस राज्य की राजधानी मैरीलैंड में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। इस वारदात मेंं 5 लोगों की जान चली गई। साथ ही कई लोग जख्मी हुए हैं। गोलीबारी करने वाले ने एक अखबार के दफ्तर पर हमला किया। घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही आस पास के इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

संदिग्ध की उम्र 30 साल बताई जा रही है जो मैरीलैंड का ही रहने वाला है। संदिग्ध ने एक शीशे के दरवाजे के पीछे से गोलीबारी की। पुलिस और चश्मदीदों ने बताया कि उसने कैपिटल गजट न्यूजपेपर ग्रुप के न्यूजरूम पर गोलीबारी की।

पुलिस ने अब तक हमलावर की पहचान उजागर नहीं की है। हमलावर ने किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया, इस बात का खुलासा किया है। घटना के बारे में जानकारी सामने आई है कि हमलावर ने कांच के दरवाजे के पीछे से गोलीबारी की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here