आज रात 10.44 बजे से सदी का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण

0
727

रात 3 बजकर 49 मिनट पर आंशिक चंद्रगहण भी खत्म हो जाएगा और चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देने लगेगा

नई दिल्ली: साल 2018 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज रात है। यह भारत में भी नजर आएगा. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत समेत कई मुल्कों में देखा जा सकेगा। आज रात 10 बजकर 44 मिनट से से पेनमब्रल ग्रहण शुरू होगा। ये ग्रहण का शुरुआती हिस्सा होता है जब पृथ्वी की छाया का बाहरी हिस्सा चंद्रमा को ढकना शुरू कर देता है। इस हालात में चंद्रमा का कोई हिस्सा कटा हुआ नज़र नहीं आता बल्कि ऐसा प्रतीत होता है कि कोई गहरी छाया चंद्रमा पर छाती जा रही है।
आज रात 11 बजकर 54 मिनट से पृथ्वी की काली छाया चंद्रमा को स्पर्श कर लेगी और आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा को ढकती जाएगी और इसके बाद रात 1 बजे चंद्रमा को पृथ्वी की छाया पूरी तरह ढक लेगी। यहां से शुरू होगा पूर्ण चंद्रग्रहण। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण रात 2 बजकर 43 मिनट तक चलेगा। रात 2.43 बजे से पृथ्वी की छाया धीरे धीरे चंद्रमा से हटने लगेगी और फिर से आंशिक चंद्रग्रहण दिखना शुरू होगा जिसमें चंद्रमा का एक हिस्सा कटा हुआ नज़र आएगा।
बताया गया कि रात 3 बजकर 49 मिनट पर आंशिक चंद्रगहण भी खत्म हो जाएगा और चंद्रमा अपने पूरे आकार में दिखाई देने लगेगा। हालांकि पेनमब्रल ग्रहण की वजह से चंद्रमा पर काली छाया नज़र आती रहेगी जो 4.58 तक रहेगी। सुबह 4.58 पर चंद्रमा ग्रहण की काली छाया से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। अगर आज रात चंद्रगहण देेखना है तो आज दिन में कुछ घंटे सो लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here