बाढ़ व बारिश से केरल को 19,512 करोड़ का नुकसान

0
588

पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया 500 करोड़ का राहत पैकेज

केरल सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डोनेशन देने की अपील की है। आप donation.cmdrf.kerala.gov.in के जरिये बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं

नई दिल्ली: केरल में 15 दिनों दो हफ्तों से हो रही भारी बारिश और बाढ़ के चलते हालात बेहद बदतर हो गए हैं। भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 324 लोगों की जान जा चुकी है। करीब तीन लाख लोग बेघर हो चुके हैं। सेना के साथ एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं। करीब 2 लाख 23 हजार लोगों को 1,500 राहत शिविरों में लाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को कोच्चि में मुख्यमंत्री विजयन सहित तमाम आला अधिकारियों के साथ मंथन किया और बाढ़ राहत के लिए 500 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया है। हालांकि, केरल के सीएम पिनराई विजयन ने पीएम मोदी को बताया था कि बाढ़ और लैंडस्लाइड से राज्य को कुल 19, 512 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन, सरकार ने फिलहाल 500 करोड़ के अतिरिक्त पैकेज का ऐलान किया है। इसके पहले मोदी सरकार केरल के लिए 100 करोड़ का पैकेज दे चुकी है।

बाढ़ को लेकर केरल के सीएम पिनराई विजयन ने जानकारी दी कि आज पीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने राज्य के लिए 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने इस पैकेज के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है। केंद्र से ज्यादा हेलीकॉप्टर और नावों की मांग भी की गई है।
इस मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी हवाई सर्वे कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने को निकले। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।
 
केरल सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए डोनेशन देने की अपील की है। आप donation.cmdrf.kerala.gov.in के जरिये बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायती राशि देने का ऐलान किया। वहीं ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने पांच करोड़ रुपये की सहायता के अलावा बचाव अभियान के लिए 245 अग्निशमन कर्मियों को नौकाओं के साथ केरल भेजने का ऐलान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here