भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान को सऊदी अरब से मिला इनाम

0
649

पाकिस्तान को करीब से समझो-1ली किश्त

पाकिस्तान और सऊदी में आ रही नजदीकी सा अमेरिका को एतराज नहीं पर भारत की ओर से ईरान से तेल खरीदने या दोस्ती करने पर अमेरिका को एतराज है

written by Roy Tapan Bharati
1. आजकल मैं पाकिस्तान के आर्थिक, सामाजिक और सियासी हलचलों पर निरंतर नजर रख रहा हूँ। इतनी जानकारी है कि पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर घंटों बोल सकता हूँ पर टीवी चैनल वालों को पूर्व फौजी अफसरों को डिबेट में बिठाना अधिक पसंद है। मुझे मालूम नहीं कि विदेश और रक्षा मंत्रालयों के अफसर पाकिस्तान की हर गतिविधि पर किस तरह से नजर रखते हैं। पर मैं समझता हूँ कि पाकिस्तान व चीन दोनों पर सरकार और पत्रकार दोनों निरंतर नजर रखें। पर राष्ट्रवादी लोगों को शायद मेरी बात अच्छी नहीं लगे।
2. सऊदी अरब के प्रिंस सलमान कल शाम से पाकिस्तान में थे। वहां के टीवी चैनल और अखबारों में जबरदस्त प्रचार। वहां का मीडिया हर बार की तरह पुलवामा हमले को नजरअंदाज कर रहा है। बहरहाल, कर्ज के बोझ से दबे और विदेशी मुद्रा के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के पीएम इमरान और उनकी सरकार ने प्रिंस की जबरदस्त अगवानी की। मीठी बातें की। आखिरकार, इसका उन्हें इनाम भी मिला।
 
3. सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच सात समझौते हुए। सऊदी अरब पाकिस्तान में 10 अरब डॉलर का निवेश कर आॅयल रिफाइनरी बनाएँगे। इसके अलावा सऊदी अरब बिजली पैदा करने के लिए पाकिस्तान में कारखाना लगाएगा, सौर ऊर्जा संयंत्र भी लगाएगा। और सऊदी अरब पाकिस्तान को 3 अरब डालर की विदेशी मुद्रा कर्ज के रूप में देगा ताकि खाली हो गये विदेशी मुद्रा भंडार को थोड़ा भरा जा सके।
 
4. इमरान ने बहुत ही विनम्र शब्दों में सऊदी अरब की जेलों में तमाम अपराधों के लिए बंद गरीब 3 हजार पाकिस्तानी मजदूरों को रिहा करने की मांग की। प्रिंस ने 2107 पाकिस्तानी कैदियों को तत्काल रिहा करने पर रज़ामंदी दे दी। इससे इमरान की छवि जरूर अच्छी बनेगी पाकिस्तान में।
 
5. प्रिंस सलमान की मौजूदगी के कारण पाकिस्तान सरकार ने आज सोमवार को जुड़वा शहर- इस्लामाबाद और रावलपिंडी में सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी थी। यानी प्रिंस के आने पर कोई घर से बाहर न निकले। खुली सड़कों पर इमरान ने खुद ड्राइव कर प्रिंस की खिदमत की।
 
6. आज सोमवार की शाम 5 बजे प्रिंस ने जब पाकिस्तान का दौरा पूरा करने के पहले एक प्रेस कांफ्रेंस की तो वहां इमरान ने चमचागीरी में कहा, प्रिंस सलमान इतने लोकप्रिय हैं कि अगर वे पाकिस्तान से चुनाव लड़ें तो वे इमरान से भी अधिक वोट हासिल कर लेंगे।
 
7. भारत रत्न की तरह पाकिस्तान में सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है- निशाने पाकिस्तान। इस एवार्ड से पाकिस्तान ने प्रिंस सलमान को नवाजा।
 
8. दूसरी तरफ 40 से 45 अरब डॉलर का निवेश करने दिल्ली आ रहे प्रिंस सलमान को लेकर ने भारत सरकार और न ही यहाँ के मीडिया को दिलचस्पी है।
 
9. भारत ने सलमान के इस्लामाबाद दौरे पर कितनी नजर रखी मैं नहीं जानता। पर ईरान की नजर लगातार है इस दोस्ती पर। ईरान के लिए सऊदी अरब कट्टर दुश्मन है। ईरान बलूचिस्तान सीमा पर अपने 40 सैनिकों की हत्या से पाकिस्तान से जबरदस्त खफा है। यह वारदात एक हफ्ते पहले की है।
 
10. पाकिस्तान और सऊदी में आ रही नजदीकी सा अमेरिका को एतराज नहीं पर भारत की ओर से ईरान से तेल खरीदने या दोस्ती करने पर अमेरिका को एतराज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here