MCD कर्मियों ने ख़त्म की हड़ताल

0
437

mcd-worker

दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद हडतालकर्मियों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है. लेकिन कर्मचारियों का कहना है उनकी मांग नहीं मानी जाती तो दो दिन के बाद वे फिर से हड़ताल शुरू कर देंगे.हाईकोर्ट ने सोमवार को एमसीडी और दिल्ली सरकार को भी फटकार लगायी है. दिल्ली सरकार का कहना है कि उनके पास एमसीडी का एक भी पैसा बकाया नहीं है. एमसीडी का कहना है कि दिल्ली सरकार के पास एमसीडी का करोड़ो रुपये बकाया है.

दिल्ली सरकार पैसा देगी तो कर्मचारियों को भुगतान करेंगे. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एमसीडी मे भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार ने सारे बकाये चुका दिये हैं. एमसीडी वाले पैसा खा गये. सिसोदिया ने एमसीडी में पुन: चुनाव कराने की मांग भी की थी. आज एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल का 13वां दिन है.

इस बीच दिल्ली में कई जगहों पर कचरे का अंबार है. दिल्ली सरकार अपने स्तर से कुछ जगहों पर सफाई करवा रही है लेकिन अधिकतर जगह पर कचरे फैले हुए हैं.सोमवार को हड़ताल वापसी की खबरों के बीच एक खबर ये भी आ रही है कि कर्मचारी संघ का एक और धड़ा अभी हड़ताल जारी रखने पर अड़ा हुआ है. जबकि कोर्ट का कहना है कि हड़ताल को ही गैरकानूनी घोषित कर दिया जाना चाहिए.