मेष- आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने की कोशिश करें। दाम्पत्य में शुभता का संचार रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन सुख सौख्य कारक।
वृष- पराक्रम और परिश्रम पर भरोसा रखें। पेशेवर अच्छा करते रहेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। अपनों से सामंजस्य रखें। दिन सामान्य से शुभ। मीठा बोलें। संपर्क का लाभ मिलेगा।
मिथुन- ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। लोगों से मेलजोल में रुचि रहेगी। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। दिन सुख सौख्य कारक। आर्थिक सहजता रहेगी।
कर्क- अक्सर हमें कई कार्य अपनों की खुशी के लिए भी करने पड़ते हैं। अत्यधिक तार्किक होने से बेहतर है मामले का हल खोजें। संसाधन पर्याप्त रहेंगे। दिन सामान्य फलकारक।
सिंह- सामाजिक कार्यों में रुचि रह सकती है। आर्थिक मामलों में अति व्यस्त रह सकते हैं। संपर्क बेहतर रहेगा। शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है। दिन सामान्य शुभ। आलस्य से बचें।
कन्या- अच्छी आय के साथ बचत पर भी जोर रहेगा। जीवन स्तर संवार पर रहेगा। नवीन वस्त्रभूषण की प्राप्ति संभव हैं। परिजन प्रसन्न रहेंगे। वाणी व्यवहार मधुर रहेगा। दिन उत्तम।
तुला- प्रशासनिक मामले बनेंगे। लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। नवीनता और प्रयोगधर्मिता पर जोर रह सकता है। सक्रियता बनाये रखें। दिन चहुंओर सफलता में सहायक।
वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों की जिम्मेदारी सम्भवतः आप पर बनी हुई है, अतः लापरवाही से बचें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। संबंध सहज रहेंगे। दिन सामान्य शुभ।
धनु- लाभकारी अवसरों को हर हाल भुनाने की सोच रखें। पराक्रम एवं प्रदर्शन बेहतर बने रहेंगे। मेहनत की तुलना में सफलता का पतिशत अच्छा रहेगा। आवश्यक कार्य शीघ्र करें।
मकर- कॉरपोरेट मीटिंग्स में अपना पक्ष बेहतर ढंग से रखेंगे। सभी का समर्थन बना रहा रह सकता है। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। आर्थिक लाभ को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
कुंभ- बड़प्पन और बड़बोलेपन की अपेक्षा काम निकालने पर जोर दें। समय अनुकूल बना हुआ है। भाग्य की प्रबलता और संपर्क के बल पर उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। दिन श्रेष्ठ।
मीन- सहजता और अनुशासन से आगे बढ़ें। परिस्थितियों में सकारत्मक बदलाव के लिए तैयारी रखें। अपनों का सहयोग बना रहेगा। विपक्ष कमजोर रहेगा। बड़ा सोचें। दिन शुभ।











