अब होगा नए पाटलिपुत्र शहर का निर्माण

0
1651

इस पाटलिपुत्र राजधानी में वर्ल्ड क्लास की होगी सुविधाएं जिसमें उच्च शिक्षण संस्थान, एयरपोर्ट सहित तमाम सुविधा रहेगा। सरकार की पहल है कि यह शहर एक विश्वस्तरीय हो जहां सभी सुविधाएं हों। यह राजधानी पटना स्मार्ट सिटी से अलग बनेगा।

अखिलेश अखिल/विशेष संवाददाता नई दिल्ली

पटना का स्मार्ट सिटी की सूची में नाम आने के बाद बिहार में खुशी का माहौल है। इस बार स्मार्ट सिटी की अपनी तीसरी सूची में मोदी सरकार ने बिहार के दो शहरों को सूचीबद्ध किया है।

बिहार की राजधानी पटना और उत्तर बिहार का सबसे बड़ा और व्यावसायिक शहर मुजफ्फरपुर अब स्मार्ट सिटी बनेंगे। बिहार के नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि पटना शहर से अलग अब एक पाटलिपुत्र शहर का निर्माण कराया जाएगा।

यह पाटलिपुत्र शहर को पटना से काटकर बनाया जायेगा। मंत्री महेश्वर हजारी ने बताया कि इसके लिए सरकार ने प्लान तैयार कर लिया है। प्लान के मुताविक पटना से अलग जो राजधानी बनेगी, वह वर्ल्ड क्लास की सुविधाओं वाली होगी।
इस पाटलिपुत्र राजधानी में वर्ल्ड क्लास की होगी सुविधाएं जिसमे उच्च शिक्षण संस्थान, एयरपोर्ट सहित तमाम सुविधा रहेगा। सरकार की पहल है कि यह शहर एक विश्वस्तरीय हो जहां सभी सुविधायें हों। यह राजधानी पटना स्मार्ट सिटी से अलग बनेगा।
विदित हो कि आज मोदी सरकार ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी को लेकर तीसरा लिस्ट जारी कर दिया है। आज सरकार द्वारा तीसरे चरण में 30 और शहरों को स्मार्ट सिटी के लिए चुना गया। बिहार के दो शहर पटना और मुजफ्फरपुर को स्मार्ट सिटी में चयन हुआ।
#patna#smart city#Muzaffarpur#

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here