सगुप्ता ने दी आत्मदाह की धमकी

0
319

bdc_1454492374

चुनाव लड़ रही सगुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रमुख पद का चुनाव लड़ रहे भूपेंद्र सिंह मुन्ना पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने खुद की सुरक्षा और बाहुबली मुन्ना सिंह के गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य का आरोप है कि भूपेंद्र सिंह मुन्ना क्षेत्र के काफी दबंग व्यक्ति हैं। उन्होंने इनके भाई अरविंद यादव की साल 2005 में हत्या करा दी थी। इसके बाद से इनके बीच रंजिष चल रही है। मुन्ना सिंह के समर्थक हमेशा धमकी दे रहे हैं।।

उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती है तो उनकी हत्या भी हो सकती है।वहीं आरोपित किए गए भूपेंद्र सिंह मुन्ना का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है, उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।