यूरोप के दो देशों पर कब्जा कर सकता है रूस

0
320

Vladimir-Putin

रूस दो ईस्ट यूरोपीय देशों पर कब्जा कर सकता है। इसकी वजह नाटो फोर्सेस द्वारा एस्टोनिया और लातविया की सिक्युरिटी नहीं कर पाने को बताया गया है। एक यूएस थिंक टैंक रैंड कॉरपोरेशन की ताजा एनालिसिस में ये दावा किया गया है। इससे पहले रूस यूक्रेन के क्रीमिया पर भी कब्जा कर चुका है।1990 में सोवियत यूनियन के खत्म होने के बाद एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया समेत कई देश यूरोपियन यूनियन में शामिल हो गए थे।

रूस एक बार फिर से सोवियत यूनियन के बिखरे हुए देशों पर कब्जा करना चाहता है। रूस का दावा रहा है कि पूर्व सोवियत के इन देशों में बड़ी संख्या में रूसी आबादी रहती है।बता दें कि एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया को बाल्टिक कंट्रीज कहा जाता है, क्योंकि इनकी सीमा बाल्टिक सागर से लगी हुई है।अगले 36-60 घंटे के बीच रूसी फोर्सेस एस्टोनियाई कैपिटल ताल्लिन और लातविया के रीगा पर कब्जा कर लेंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, नाटो (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन) फोर्सेस को रूस के अटैक से निपटने के लिए कहा गया है।बताया जा रहा है कि रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के वेस्ट कंट्रीज से रिलेशन लगातार बिगड़ रहे हैं।बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडन ने गोटलैंड आइलैंड में एक कोल्ड वॉर छेड़ दिया है। स्वीडन का मानना है कि उसे रूस से खतरा है।स्वीडन के सुप्रीम कमांडर जनरल माइकल बाइडेन के मुताबिक, यह हमारे सामने बड़ी चुनौतियों में से एक है। अब देखना ये है कि वे क्या करते हैं।

रूस लातवियाई बॉर्डर पर दो तरफ से बड़ी संख्या में आर्म्ड फोर्स भेज सकता है। रूस की ये फोर्सेस लाटविया और नाटो सेनाओं से लड़ेगी।अगर लातविया में रूसी फोर्सेस जीत जाती हैं, तो दूसरी बटालियन एस्टोनिया में दाखिल होकर कैपिटल ताल्लिन पर कब्जा करेगी।थिंक टैंक ने 2014 से 2015 के बीच यह एनालिसिस किया था।

इसके मुताबिक, यह स्थिति इसलिए बनी, क्योंकि नाटो ने अपने सबसे ज्यादा निशाने पर रहने वाले मेंबर्स कंट्रीज की सिक्युरिटी नहीं की।रिपोर्ट में यूएस एयरफोर्स और बाल्टिक ट्रूप्स को रूस के खिलाफ मुस्तैद रहने को लेकर अलर्ट किया गया था।रिपोर्ट में बताया गया है कि नाटो की 12 बटालियन के पास लड़ाकू टैंक नहीं हैं। इस स्थिति में वह रूस के रोक पाने में कैपेबल नहीं है।