भारत से है चार गुना ज्यादा है चीन का रक्षा बजट

0
236

chinese-army_1457165726

चीन ने अपने डिफेंस बजट में 7.6% की बढ़ोतरी कर दी है। चीन की गवर्नमेंट ने शनिवार को कहा कि वह इस साल मिलिट्री पर 146.67 बिलियन डॉलर (9,82,526 करोड़ रुपए से ज्यादा) खर्च करेगी। यह भारत के डिफेंस बजट से चार गुना ज्यादा है। इससे पहले शुक्रवार को चीन ने 7-8 पर्सेंट बढ़ाने की बात की थी।

बता दें कि बीते छह साल में चीन में अपने डिफेंस बजट में सबसे कम बढ़ोतरी की है।बता दें कि चीनी लीडरशिप हमेशा से डिफेंस बजट में बढ़ोतरी का सपोर्ट करता रहा है।दरअसल, वह इस मद में खर्च बढ़ाने को जीडीपी ग्रोथ के लिए जरूरी मानता है।लेकिन 2015 में अच्छी खासी बढ़ोतरी के बावजूद चीन की ग्रोथ 25 साल के दौरान सबसे कम 6.9 रही। 2016 में भी ग्रोथ रेट सुस्त रहने का अनुमान है।

2015 में 10.1% बढ़ोतरी की थी। तब मिलिट्री पर करीब 135.39 अरब डॉलर (9,06,963 करोड़ रुपए से ज्यादा) खर्च किया गया था।2014 में चीन ने डिफेंस बजट में 12.2% का इजाफा किया था।हालांकि, 2016 का बजट यूएस के डिफेन्स बजट का एक चौथाई ही है। यूएस ने डिफेंस डिपार्टमेंट के खर्च के लिए 2016 में 573 अरब डॉलर (38,38,466 करोड़ रुपए से ज्यादा) का बजट रखा है।