चुनाव से पहले CM नीतीश का नया अभियान ‘बढ़ चला बिहार’

0
292

nitishअब बिहार के लोग बताएंगे की उन्हें अगले दस साल क्या क्या कार्य करने है मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘बढ़ चला बिहार अभियान’ की शुरूआत की। इसके माध्यम से 40 हजार गावों में 4 करोड़ लोगों से अगले दस वर्ष के भीतर बिहार की जरूरतों की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। नीतीश कुमार ने कहा जिस बिहार की चर्चा दूसरे कारणों से होती थी, उसकी चर्चा विकास के लिए होने लगी है। दस साल में बहुत काम हुआ और बहुत कुछ बदलाव आया है, फिर भी अभी काफी कुछ किया जाना है। मेरे मन में विचार आया कि क्यों लोगों से ही पूछा जाए कि वे क्या चाहते हैं? लोग हमें बताएं कि आगे क्या किया जाना चाहिए।

अगले दस साल में क्या किया जाना चाहिए? विजन डाक्यूमेंट में लोगों के सुझावों को शामिल किया जाएगा। इससे न्याय के साथ विकास की धारा होगी। और जो बिहार की जनता चाहती है उस कार्य को मजबूती मिलेगी