कैसे मनाये रूठी गर्लफ्रेंड को

0
261

lovकिसी महिला को इंप्रेस करने की बात हो या गर्लफ्रेंड की दोनों ही बहुत मुश्किल काम होते हैं। किसी रिलेशनशिप में होने पर पार्टनर की आदतों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उसे मनाना आसान होता है, लेकिन इंप्रेस करना हर किसी के बस की बात नहीं। महिलाएं छोटी-छोटी चीजों में ही खुशियां ढूंढ लेती हैं। इसके लिए पुरुषों को साइकोलॉजी की किताब पढ़ने की जरूरत नहीं। बस इन छोटी खुशियों का ख्याल रखकर रिश्ते में अपनापन और प्यार बरकरार रखा जा सकता है।
प्यार जताएं
एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं तो उसे शो करें। महिलाओं को ये चीज बहुत अच्छी लगती है। सिर्फ आय लव यू कह देना ही काफी नहीं, उसके पीछे की फीलिंग को भी बताएं। हालांकि, पुरुष इस मामले में बहुत ही शर्मीले होते हैं। उन्हें न तो प्यार जताना आता है और न ही इसका तरीका पता होता है। लेकिन इंप्रेस करना है तो इस नेचर को बदलना होगा। गर्लफ्रेंड को अहसास कराएं कि वो कितनी स्पेशल है आपकी लाइफ में।
गिफ्ट दें
महिलाओं को इंप्रेस करने के बेहतर तरीकों में शामिल है उन्हें गिफ्ट देना। लंबे समय से गर्लफ्रेंड से मिले नहीं हैं या गर्लफ्रेंड किसी बात से नाराज है, तो उनकी पसंद और जरूरत के हिसाब से उन्हें गिफ्ट देना एक अच्छा आइडिया साबित हो सकता है। बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर गिफ्ट खरीदने के एफर्ट से ही महिलाएं खुश हो जाती हैं। पैसों से ज्यादा महिलाएं रिलेशनशिप को तवज्जो देती हैं। तो चॉकलेट से लेकर एक बुके तक देने से बिगड़ी बात बन सकती है।