लड़कों को कौन सी आदतें पसंद नही आती लड़कियों की

0
387

life लड़कियों की तरह, लड़कों को भी लड़कियों की ढ़ेर सारी आदतें नापसंद होती हैं तथा हम लड़कियों को इनके बारे में पता भी नहीं होता! क्या आप सोचती हैं कि ज़्यादा परफ्यूम लगाने से व हर समय अपने पुराने प्रेमी के किस्सों को सुना कर आप लड़कों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं? ये लड़कों को पसंद ना आने वाली सबसे बडी बातें हो सकती हैं
1 आप शायद सोचती होंगी कि आपके लंबे-लंबे नाखून बहुत आकर्षक दिखते हैं, जब की वास्तव में यह लड़कों की सबसे बडी नापसंदीदा आदतों में से एक है। लड़कों को लंबे नाखून पसंद नहीं आते और अगर आप लंबे नाखून रखेंगी, तो वास्तव में एक दूसरे के साथ एकांत में वक्त बिताते समय ये लंबे नाखून उन्हें चुभ सकते हैं।
2 भले ही आपको अपने परफ्यूम की खुशबू बहुत पसंद हो और आपके पार्टनर को भी इसकी धीमी-धीमी खुशबू पसंद आती हो, अगर आप इतना ज़्यादा परफ्यूम स्प्रे करेंगी कि आपके घर से जाने के बाद भी उसे आपके परफ्यूम की महक आए तो यह एक अच्छी बात नहीं होगी।
3 लड़कियों के उग्र स्वभाव से लड़कों को नफरत होती है। आप का लगातार उनसे चिपके रहना तथा यह जताना कि आप उनके बिना नहीं रह सकते, उन्हें अपना आपा खोने पर मजबूर कर सकता है।
4 आप सोचती होंगी कि कई बार आपका मौन रहना भी उन्हें प्यारा लग सकता हैं, जब की असल में लड़कों को राय देने वाली या समझदार लड़कियां ज़्यादा पसंद आती हैं।

5 आपके पुराने प्रेमी के किस्सों से आपके पार्टनर को गुस्सा आ सकता है। अगर आप अभी भी अपने पहले प्रेमी से मोहब्बत करती है, तो किसी और के साथ रहना एक अच्छा विचार नहीं होगा।