क्या खाए की रंग रहे हमेसा गोरा

0
291

womeकई लोग ये भी मानते हैं कि किसी का गोरा रंग उसके सौ ऐब को दबा देता हैं। इसलिए कई लोग अपना कलर डार्क या डल होने के कारण खुद को कमतर आंकते हैं। यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं। अपनी रंगत में निखार लाना चाहते हैं तो दुनिया भर की क्रीम, फेस पैक या स्क्रब लगाना छोड़कर अपने खाने पर ध्यान दीजिए। जी हां, रंगत निखारने के लिए सही आहार जरूरी है

हम बताते है की कैसे रहेगा गोरा रंग बरक़रार 

1.गाजर
गाजर का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, सी, कैल्शियम व पैक्टीन फाइबर होता है, यह कॉलेस्ट्रोल का लेवल बढऩे नहीं देते हैं। गाजर में विटामिन सी और कैरोटीन होता है जो कि त्वचा और बालों के लिए बेस्ट है।
2. सोयाबीन
सोयाबीन के हर उत्पाद में विटामिन सी और जिंक पाया जाता है। सोया से बनी चीजों को खाने से एक्ने और त्वचा की अन्य समस्याओं से निजात मिलती है।
3. पपीता
पपीते में मौजूद कैरोटिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पपीता खाना चाहिए। जो लोग नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं, उन्हें कैंसर का खतरा कम रहता है। पपीते में कैल्शियम भी पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियां मजबूत करता है और जोड़ों के दर्द में फायदा करता है।
4. ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन सी और ई अधिक मात्रा में होते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। यह कब्ज को दूर करके स्किन को ग्लोइंग बनाती है।

5. चुकंदर
चुकंदर में विटामिन्स, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। रूप निखरने लगता है