घर से नेगेटिविटी खत्म कर सकती हैं ये 11 बातें

0
340

negetivity-in-house

यदि घर में कोई वस्तु गलत जगह पर रखी है तो उससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और परिवार के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु के नियमों का पालन करते हुए दिशाओं और वस्तुओं का ध्यान रखा जाए तो घर का वातावरण अच्छा बना रहता है।

1 घर में खिड़की-दरवाजों की संख्या सम हो तो शुभ रहता है, सम यानी 2, 4, 6, 8 या 10 । घर के दरवाजे और खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलने वाले हो तो अच्छा माना जाता है। संख्या सम न होने पर खिड़की-दरवाजों पर विंड चाइम लगा दें।

2 घर में फालतू और बेकार सामान नहीं होना चाहिए। ऐसी चीजें घर में रखना से सदस्यों के बीच तनाव बना रहता है।

3 धन संबंधी लाभ चाहते हैं तो तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। धन के स्थान को खुशबूदार बनाए रखना चाहिए। इसके लिए अगरबत्ती, इत्र, परफ्यूम आदि का उपयोग किया जा सकता है।

4 तिजोरी के दरवाजे पर कमल के आसन पर बैठी हुई महालक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है।

5 घर में दक्षिण दिशा की दीवार पर कांच नहीं लगाना चाहिए। कांच को पूर्व या उत्तर दिशा की दीवार पर लगाने से घर में नेगेटिविटी नहीं बढ़ती है।

6 घर का मेन गेट पूर्व या उत्तर दिशा में हो तो बहुत अच्छा रहता है, लेकिन ऐसा न हो तो घर के मेन गेट पर स्वास्तिक,श्रीगणेश का चिह्न लगाना चाहिए।

7 घर के मेन गेट पर तुलसी का पौधा रखना चाहिए। सुबह-सुबह तुलसी को जल अर्पित करें। शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं। पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी लगाने से आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होती है।

8 दीवार या छत पर दरार हो तो उन्हें जल्दी ठीक करवा लेना चाहिए। दरारें दरिद्रता को बढ़ाती हैं।

9 शाम के समय कुछ देर के लिए पूरे घर में रोशनी अवश्य करनी चाहिए। शाम के समय घर में अंधेरा रखने से लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

10 घर में मकड़ी के जाले नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर राहु ग्रह से अशुभ फल प्राप्त होते हैं।

11 कोशिश करें कि खाना टेबल-कुर्सी पर न खाते हुए जमीन पर बैठकर खाएं। ध्यान रखें थाली तो सीधे जमीन पर न रखें, थाली के नीचे कपड़ा या लकड़ी का पटिया जरूर रखें।