इंडोनेशिया ने अवैध फिशिंग कर रहे जहाजों को विस्फोटक से उड़ाया

0
286

Indonesian-navy-blows

इंडोनेशिया ने सोमवार को फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया और म्यांमार की 30 से ज्यादा जब्त बोट्स और जहाजों को समुद्र में ही विस्फोटक से उड़ा दिया। इंडोनेशिया ने अपनी जलसीमा के अंदर इन बोट्स को जब्त किया था। इन जहाजों पर सवार लोग गैरकानूनी तरीके से मछलियां पकड़ रहे थे।

इन्हें अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया था। गैरकानूनी फिशिंग को रोकने के लिए इंडोनेशिया पहले भी इस तरह से जब्त बोटों को तबाह कर चुका है। इस कार्रवाई से इंडोनेशिया और उसके पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पिछले साल चीन की बोट उड़ाने पर चीन ने भी इंडोनेशिया को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। इंडोनेशिया का तर्क है कि इस तरीके से मछली पकड़ने से उसे राजस्व का भारी नुकसान होता है।