मैक्कुलम बने टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाडी

0
309

brandon-McCullum

न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपने करियर के अंतिम टेस्ट में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। सबसे तेज सेन्चुरी तो सबसे अधिक सिक्स लगाने का यूनीक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। फास्टेस्ट सेन्चुरी के मामले में उन्होंने विवियन रिचर्ड्स को पीछे छोड़ा तो दूसरी ओर सर्वाधिक सिक्स के मामले में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। 54 बॉल में सेन्चुरी लगाने वाले मैक्कुलम ने 147 रन के दौरान 21 चौके और 6 सिक्स लगाए। अब उनके नाम 106 सिक्स दर्ज हैं।