पुनिया ने मोदी सरकार पर रायपुर में चौंकाने वाली बात कही

0
412

मोदी सरकार आंतरिक सुरक्षा और विदेश नीति में पूरी तरह विफलःपुनिया

देश ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने पुराने दोस्तों को खोया। वहीं आंतरिक सुरक्षा में भी उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इस तरह मोदी सरकार जहां कूटनीतिक स्तर पर विफल रही।

प्रमोद ब्रह्मभट्ट, journalist

/रायपुर

मोदी सरकार कह रही है कि बहुत काम किया है पर कांग्रेस कहती है कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पी.एल. पुनिया ने सरकार को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार आंतरिक सुरक्षा और विदेश नीति के मामले में पूरी तरह असफल साबित हुई है। कांग्रेस अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष पुनिया ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह हमारे पड़ौसी देशों से संबंध बिगड़े हैं जिसके कारण भारत अलग-थलग पड़ गया है। देश ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने पुराने दोस्तों को खोया है। वहीं आंतरिक सुरक्षा में भी उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इस तरह मोदी सरकार जहां कूटनीतिक स्तर पर विफल रही वहीं आंतरिक स्तर पर भी नागरिकों को सुरक्षा देने में असफल सिद्ध हुई है।
श्री पुनिया आज कांग्रेस के द्वारा आयोजित सरकार की विफलता के तीन साल विषय पर प्रेस को संबोधित कर रहे थे। श्री पुनिया ने कहा कि मोदी सरकार यदि इतना अच्छा कम कर रही है तो उसे तीन साल के शासन का जश्न मानाने की क्या जरूरत आन पड़ी है जनता खुद समझ जाती लेकिन ऐसा नहीं है। आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर श्री पुनिया ने कहा कि मोदी शासन के तीन साल में भारत की आंतरिक सुरक्षा तार-तार हुई है। इस सरकार ने रक्षा बजट में 8 हजार करोड़ की कटौती की है। कश्मीर में प्रजातंत्र को भारी नुक्सान उठाना पड़ा है वहां ठीक से मतदान तक नहीं हो पा रहे हैं। जबकि इन तीन सालों मे 172 आंतकवादी हमले हुए हैं जिसमें 12 बड़ी आंतकवादी घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इन आतंकवादी घटनाओं में 578 जवान और 877 नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि 230 जवान तो अकेले कश्मीर में मारे गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन तीन सालों में देश में भी नक्सलवाद ने पैर फैलाएं हैं। यह सरकार नक्सलवादी घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश और दुनिया में कहीं भी इतने अधिक नेताओं की हत्या नहीं हुई है जितनी की छत्तीसगढ़ में हुई है। ज्ञातव्य के कि पूर्व कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में नक्सलवादी हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल,पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल सहित 30 नेताओं की हत्या हुई थी।  उन्होंने कहा लेकिन अभी तक इसकी जांच नहीं हो रही है। सरकार का न नुकुर करना इनकी मिली भगत को दर्शाता है। उन्होंने इस घटना की जल्द से जल्द जांच की मांग दुहराई।
श्री पुनिया ने विदेश नीति को लक्ष्य कर कहा कि मोदी सरकार विदेश नीति में तथा कूटनीतिक स्तर पर एकदम फिसड्डी रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर तंज कसते हुए कहा प्रधानमंत्री ने विदेश यात्राओं में कीर्तिमान स्थापित किया है, अब उनके अधिकारी यही कहते हैं कि विश्व में सिर्फ भारत देश की यात्रा करना ही बाकी है।
एक प्रश्न के जवाब मे श्री पुनिया ने कहा कि हमारी पार्टी कभी भी गोवध का समर्थन नहीं करती बल्कि केरल के यूथकांग्रेस अध्यक्ष जिन पर यह इल्जाम है उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस गोवध के खिलाफ है इसके साथ उन्होंने यह भी जोड़ा कि देश में सबसे ज्यादा स्लाटर हाउस भाजपाइयों के हैं और पिछले तीन सालों में उनके द्वारा ही गोमांस का निर्यात बढ़ाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here