ऐसे जताएं प्यार

0
213

boy-girl-kiss-sex-tattoo-Favim.com-284392आई लव यू कहने के लिए सटीक समय और सही तैयारी की जरूरत पड़ती है। पर हां, अगर दोनों ही रिश्ते के एक ही मोड़ पर खड़ें हों, तब अपने प्यार को सीधे तौर पर बता देना असान हो जाता है।

जब तब आपका रिश्ता इस मोड़ तक न पहुंचे तब तक आप प्यार जताने के लिए आप कई और तरीके अपना सकते हैं। आप उनके प्रति विनम्र रहकर और उनका ख्याल रखकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा उनके प्रति नरम रुख अपनाना, परवाह करना, सहारा देना और उनकी जरूरत के समय मौजूद रहना आपके प्यार का संकेत हो सकता है। साथ ही भौतिक रूप से भी आपको प्यार जताने की जरूरत पड़ेगी।

एक ब्वॉयफ्रेंड होने के नाते आपको उनके लिए कुछ छोटी-मोटी चीजें खरीदनी चाहिए। आप उनके लिए फूल का एक गुच्छा खरीदए या फिर उन्हें खत लिखकर बताइए कि उनके साथ समय गुजारना आपको कितना अच्छा लगता है। बेहतर होगा कि प्यार का इजहार करने के बजाए प्यार जताने की कोशिश करें।

आइए हम आपको बताते है  ऐसे तरीके जिससे आप प्यार जता सकते हैं।

फूल  भेजना प्यार जताने का यह सबसे रूमानी और सदाबहार तरीका है। बस आप उन्हें इंप्रेस के करने लिए अपनी दिल की सुनें और सही फूल चुनें।

कई बार ऐसा होता होगा कि आप उनसे मिल नहीं पाते होंगे। ऐसे में आप उन्हें खत लिखें। इसमें आप अपने प्यार के बारे में लिखें और उनकी तारीफों के पुल बांधे। खत को और ज्यादा रूमानी बनाने के लिए आप शेरो शायरी या गजल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ब्वॉयफ्रेंड होने के नाते जरूरी है कि आप उन्हें डेटिंग पर ले जाएं। आप चाहें तो उन्हें बाहर लंच करा सकते हैं या फिर साथ में कोई मूवी देख सकते हैं। ऐसी रोमांटिक ऑटिंग से आपको प्यार जताने में मदद मिलेगी।

प्यार जताने का यह भी एक नायाब तरीका है। आप उन्हें खाने पर बुलाइए और उनके लिए खुद खाना पकाइए। इससे उन्हें भी इस बात का एहसास हो