भारत-रूस मिलकर बनाएंगे 200 सैन्य हेलिकॉप्टर

0
237

heliभारत के सुरक्षा क्षेत्र को धार देने में रूस भी अपना सहयोग प्रदान करेगा। इसके लिए देश में ही रूस के सहयोग से 200 हेलिकॉप्टरों का निर्माण किया जाएगा
‘मेक इन इंडिया’मिशन के तहत हाथ में लिए गए इस प्रोजेक्ट के संबंध में हाल ही में दोनों देशों के बीच करार हुआ है। रूस में भारत के राजदूत पीएस राघवन ने इस करार पर खुशी जताई है। राघवन ने कहा कि दोनों देशों के बीच तकनीक और लाइसेंसी उत्पाद का स्थानांतरण होना एक बड़ी बात है। सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत अब रूस के अलावा अन्य देशों को भी साथ ले रहा है।

रूस की अनदेखी के प्रश्न पर राघवन ने कहा, ‘हम कुछ चीजें करते हैं, जो रूस से जुड़ी नहीं हैं और सबका ध्यान उस तरफ चला जाता है।लेकिन सुरक्षा क्षेत्र में रूस के साथ संबंध आज भी जीवंत हैं और कई परियोजनाएं दोनों देशों के सहयोग से चल रही हैं।