आईपीएल नीलामी में युवा क्रिकेटरों को मिले खूब पैसे

0
226

ipl

 के सीजन-9 के लिए आज 351 खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। सबसे महंगे बिके हैं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन। वॉटसन को 9 करोड़ 50 लाख में बैंगलोर ने खरीदा। इस सीजन की ये अब तक की सबसे बड़ी नीलामी है। पहले 8 सीजन में वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था।

पहले राउंड में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच को किसी ने नहीं खरीदा। वहीं आशीष नेहरा को 5 करोड़ 50 लाख में हैदराबाद ने खरीदा। जबकि पुणे ने इशांत शर्मा को 3.80 करोड़ में खरीदा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने युवराज सिंह को 7 करोड़ में खरीदा। दिल्ली ने पिछली बार युवराज को 16 करोड़ में खरीदा था। वहीं मार्की खिलाड़ी ड्वेन स्मिथ (बेस प्राइस 50 लाख) को 2 करोड़ 30 लाख में गुजरात राजकोट लायंस ने खरीदा है। वहीं मार्की खिलाड़ी केविन पीटरसन  (बेस प्राइस 2 करोड़) को पुणे ने 3 करोड़ 50 लाख में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को राजकोट ने 2 करोड़ 30 लाख में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले श्रीलंका के महेला जयवर्धने को कोई खरीदार नहीं मिला। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी और ऑस्ट्रेलिया के ही उस्मान ख्वाजा भी नहीं बिके। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले संजू सैमसन को दिल्ली ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा।

1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले इंग्लैंड के जोस बटलर को मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ 80 लाख में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले दिनेश कार्तिक को 2 करोड़ 30 लाख में गुजरात लायंस ने खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले मनोज तिवारी भी पहले राउंड में बिना बिके रह गए। 1 करोड़ बेस प्राइस वाले इरफान पठान को 1 करोड़ में पुणे ने खरीदा।

50 लाख बेस प्राइस वाले क्रिस्टोफर मॉरिस पर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच जंग रही और आखिर में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चौंकाते हुए उन्हें 7 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले स्टुअर्ट बिन्नी को बैंगलोर ने 2 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श को पुणे ने 4 करोड़ 80 लाख में खरीदा।

धवल कुलकर्णी को गुजरात लायंस ने 2 करोड़ में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के जॉन हेस्टिंग्स को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1.30 करोड़ में खरीदा। 50 लाख की बेस प्राइस वाले प्रवीण कुमार को गुजरात ने 3 करोड़ 50 लाख में खरीदा। 1 करोड़ बेस प्राइस वाले न्यूजीलैंड के टीम साउदी को मुंबई ने 2 करोड़ 50 लाख में खरीदा। 1.50 करोड़ बेस प्राइस वाले मोहित शर्मा को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6 करोड़ 50 लाख में खरीदा।

केल एबोट को पंजाब ने 2.1 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शरुआत करने वाले भारत के बरेंदर सरन को हैदराबाद ने 1.2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया, उनकी आधार कीमत 50 लाख रुपये थी।

अभिमन्यु मिथुन, आर.पी सिंह को हैदराबाद और पुणे ने 30-30 लाख रुपये में खरीदा। आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड बेंगलोर की टीम में 50 लाख की कीमत के साथ शामिल हुए। युवा बरिंदर स्रान को हैदराबाद ने 1.20 करोड़ में खरीदा।

भारतीय घरेलू बल्लेबाज करूण नायर को दिल्ली डेयरडेविल्स ने चार करोड़ रूपये में खरीदा जबकि उनकी बेसप्राइज 10 लाख रूपये थी। 10 लाख की ही बेसप्राइज वाले दीपक हुड्डा को सनराइजर्स ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा। 30 लाख की बेसप्राइज वाले पवन नेगी को लेकर दिल्ली और पुणे में जबरदस्त जंग मची। आखिर में 8.5 करोड़ में बाजी दिल्ली के हाथ लगी।