7 फरवरी का राशिफल

0
361

astrology

मेष- अति महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। जनसंचार के क्षेत्र से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। दिन श्रेष्ठ।

वृष – घर परिवार में मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। सबके आदर का ख्याल रखें और सलाह को महत्व दें। महत्वपूर्ण निर्णय में मदद मिलेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

मिथुन- श्रेष्ठ समय का अधिकाधिक लाभ उठाएं। प्रभाव बढ़ेगा। महत्वपूर्ण व मनोरंजक यात्रा संभव है। निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा। दिन प्रसिद्धि कारक। निसंकोच आगे बढ़ें।

कर्क- शुभ कार्याें में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही उम्मीद से अधिक खर्च भी करेंगे। ढोंगियों से सावधान रहें। कलाप्रियता बनी रहेगी। रिश्ते मधुर रहेंगे। दिन सामान्य से शुभ।

सिंह- करियर कारोबार में अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं। अवसरों को हर हाल भुनाने का प्रयास करें। प्रतिभा प्रदर्शन में बेहतर रहेंगे। दिन हित संवर्धक। पेशेवरता पर जोर दें।

कन्या- सभी के सहयोग कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। मान सम्मान बढ़त पर रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले बनेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा।

तुला- भाग्य का परचम बुलंदी पर बना रहेगा। चहुंओर सफलता मिलेगी। सक्रियता समझ और सटीक निर्णय से तेजी से आगे आ सकते हैं। यात्रा संभव है। संपर्क सुधरेगा।

वृश्चिक- आकस्मिक लाभ के संकेत हैं। गरिमा गोपनीयता का ध्यान रखें। जो भी जिम्मेदारी लें उसे पूरा करने तक नए से जुड़ने से बचें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। अपने सहयोगी रहेंगे।

धनु- पारिवारिक जीवन में शुभता का संचार रहेगा। साथी की सुनें और सहकारिता पर जोर दें। अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। संगठनात्मक कार्याें से जुड़े लोग अच्छा करेंगे। दिन श्रेष्ठ।

मकर- पेशेवरता व्यक्ति में अनुशासन और जिम्मेदारी बढ़ाती है। एक बार में कार्य संपन्न करने का प्रयास करें। समय प्रबंधन पर जोर दें। यात्रा संभव। विरोधी सक्रिय होकर भी अप्रभावी रहेंगे।

कुंभ- प्रियजनों एवं मित्रों से भेंट उत्साह बढ़ाएगी। समूह में मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। शिक्षा संतान और प्रेम पक्ष बेहतर रहेंगे। मन की बात कहने के लिए श्रेष्ठ दिन। तेजी बनाए रखें।

मीन- कार इत्यादि लग्जरी वस्तु खरीदने की सोच को बल मिलेगा। संसाधनों की प्रचुरता रहेगी। माता-पिता का सानिध्य सुख सौख्य बढ़ाएगा। कामकाज बेहतर रहेगा। दिन शुभ फलकारक।