12 मार्च का राशिफल

0
341

astrology

मेष- साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अपनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। जल्दबाजी और प्रलोभन से बचें। दिन सामान्य शुभ। लेन देन में सतर्कता रखें।

वृष- आकर्षण और प्रभावशीलता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ा सकेंगे। ऊर्जा और उत्साह औरों से बेहतर बना रहेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। बड़ों की सुनें।

मिथुन- घरेलु मामलों में रुचि लेंगे। भव्यता पर जोर बना रह सकता है। बड़ों की सुनें और संभव हो तो अमल भी करें। वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा। साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। दिन शुभ।

कर्क- जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बन रह सकती है। व्यर्थ की प्रतियोगिता और दिखावे से बचें। सूचना एवं संपर्क बेहतर बना रहेगा। धनधान्य संग्रह में रुचि रहेगी। दिन उत्तम फलकारक।

सिंह- उत्सव आयोजन में प्रमुखता से शामिल हो सकते हैं। वाणी व्यवहार और खानपान में अनुशासन रखें। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। धैर्य के साथ समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं।

कन्या- बड़प्पन और दिखावे में रुचि रह सकती है।  सृजन एवं स्मरण को बल मिलेगा। आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। दिन शुभ फलकारक। वार्तालाप में मितव्यवता बरतें।

तुला- करियर कारोबार में शुभता बनी रहेगी। सहजता और संतुलन के साथ आगे बढ़ते रहें। अप्रत्याशित खर्च की आशंका है। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। प्रेम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- कामकाज उम्मीद से बेहतर बना रहेगा। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ संभव है। रुका हुआ धन मिल सकता है। दिन उत्तम फलकारक। प्रशासनिक दखल बढ़ेगा।

धनु- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। उत्साहित रहेंगे और सहयोगियों को रखेंगे। कनिष्ठों का अपेक्षा अधिक समर्थन मिलेगा। संबंधों से लाभ होगा। दिन उत्तम फलकारक। विनम्रता रखें।

मकर- धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी आस्थ और मनोबल से असंभव को संभव कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। संपर्क मजबूत होगा। दाम्पत्य में उत्साह रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

कुम्भ- सबको साथ लेकर चलें। सहकारिता और साझेदारी को बल मिलेगा। नवीन प्रयोगों से बचें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रह सकता है। बोलने की अपेक्षा कर दिखाने में यकीन रखें। दिन सामान्य।

मीन- अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। साझेदारी के अवसर बढ़ेंगे। निजी जीवन मे शुभता सहजता बढ़ेगी। अतार्किक प्रलोभनों से बचें। दिन उत्तम फलकारक। मित्रों के साथ हर्ष आनंद से समय बीतेगा।