11 मार्च का राशिफल

0
374

astrology

मेष- सूझबूझ के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। बौद्धिकता को बल मिलेगा। परीक्षा, प्रतियोगिता में बेहतर बने रहेंगे। बड़ों की बात को सम्मान दें। नवीनता पर जोर रह सकता है। दिन श्रेष्ठ।

वृष- सुख सुविधाओं की पर्याप्तता बनी रहेगी। बड़ों का सानिध्य सहजता बढ़ायेगा। हर्ष-आनन्द से समय बीतेगा। सोच बड़ी रखें और पूर्वाग्रह से बचें। कामकाज अच्छा रहेगा। दिन शुभ।

मिथुन- सामाजिक गतिविधियों में उत्साह से हिस्सा लेंगे। साहस और सूचना पक्ष बेहतर रहेगा। संबंधों का लाभ मिलेगा। बन्धुत्वता को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। संसाधनों में वृद्धि संभव।

कर्क- अपनों का साथ खुशियों को कई गुना बढ़ायेगा। सभ्यता और भव्यता पर जोर रहेगा। उत्सव आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पूछपरख बनी रहेगी। सबको साथ लेकर चलें।

सिंह- मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जिम्मेदारियों का निर्वहन मनोयोग से करेंगे। सृजन और संकल्प शक्ति को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। खर्च पर अंकुश रखें। दान-धर्म में विश्वास बढ़ेगा।

कन्या- श्रेष्ठ कार्यों से धनार्जन करेंगे और शुभ कार्यों में खुले हाथ से खर्च भी करेंगे। रिश्तों प्रगाढ़ता और विश्वास बढ़ेगा। धर्म कला और विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर करेंगे। दिन हितसंवर्धक। सतर्कता रखें।

तुला- व्यक्ति का विकास उसकी दूरदर्शिता और अवसरों का लाभ उठाने पर बहुत हद तक निर्भर है। लक्ष्य के प्रति सम्पूर्ण ऊर्जा से समर्पित रहें। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। यात्रा सम्भव। दिन श्रेष्ठ।

वृश्चिक- इन दिनों आप सभी से बेहतर करने में सक्षम बने हुए हैं और कर भी रहे हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत सृजित करेंगे। दिन श्रेष्ठ। लोगों का भरोसा जीतेंगे। निसंकोच आगे बढ़ें।

धनु- महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। भाग्य की प्रबलता और आस्था से मुश्किल कार्यों को भी सहजता से कर पाएंगे। धर्म-मनोरंजन में रुचि रहेगी। मनोबल में वृद्धि होगी। शुभ सूचना मिल सकती है।

मकर- हमारे शुभ कर्म अक्सर तब अपना प्रभाव दिखाते हैं जब हमें इसकी सर्वाधिक जरूरत होती। स्वयं पर भरोसा रखें। अप्रत्यशितता बढ़ी हुई रहेगी। दिन सामान्य। घर परिवार में शुभता का संचार बना रहेगा।

कुम्भ- जो भी करें पूर्ण विश्वास और क्षमता के साथ करें। बाधाएं स्वतः दूर होंगी। सभी का साथ मिलेगा। परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। जीवनसाथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। दिन स्थायित्व बढ़ाने वाला।

मीन- प्रबन्धन से विश्वास और संतुलन को बल मिलता है। बिना पर्याप्त विचार और योजना के कार्य करने से बचें। युवा ज्यादा अच्छा करेंगे। मन-मस्तिष्क उत्साहित और ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक लेन देन में सतर्क रहें।