शाह: पत्रकार वार्ता मात्र 23 मिनट, सात प्रश्न लिए

0
324

पत्रकार वार्ता 23 मिनट 7 सवाल में खत्म

प्रमोद ब्रह्मभट्ट, रायपुर

प्रमोद ब्रह्मभट्ट, वरिष्ठ पत्रकार/रायपुर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2018 में राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने डा.रमन सिंह को हरी झंड़ी बताते हुए कहा कि डा.रमन सिंह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में हर तरफ विकास दिखता है।
यह उद्गार श्री शाह ने कल वार्ता में व्यक्ति किए। कैग की रिपोर्ट में शिक्षा विभाग तथा अन्य विभागों को लेकर विपरीत टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि कैग का काम समीक्षा करना होता है और उस पर सरकार जांच करेगी। उन्होंने असंतुष्टों को राज्य घूमने की सलाह दी। उनकी पत्रकार वार्ता मात्र 23 मिनट की रही जिसमें उन्होंने कुल सात प्रश्न लिए।

चतुर बनिया: उन्होंने अपने कल के गांधी जी को चतुर बनिया से संबोधित करने पर सफाई दी कि उनकी बातों को गलत समझा गया उन्होंने कोई गलत नहीं कहा था। विरोध करने वाले पहले गांधी जी को और पढ़ें।
इस यात्रा में अमित शाह 2018 की जीत का मंत्र और कामयाबी की शुभकामनाएं देकर कल शाम राजधानी से विदा हो गये…इस दौरान उन्होंने संगठन और सरकार दोनों के कामों को खूब सराहा..। सरकार के कामों से वो इस कदर गदगद हुए कि अधिकांश संबोधनों में रमन सिंह की कार्यशैली को बतौर उन्होंने मिसाल के तौर पर रखा। इधर अमित शाह की रवानगी के बाद रमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के कामकाज से बेहद खुश और संतुष्ट दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here