पुलिस को चकमा दे भाग गई साध्वी जयगिरी

0
514

भागने से पहले मॉल में साध्वी ने फिल्म बाहुबली-2 देखी, मसाज करवाया और शॉपिंग भी की। अपराध शाखा पुलिस की जांच में पता चला है कि साध्वी महिला हेड कांस्टेबल बेला बेन के साथ हिमालय मॉल गई थी। उस समय अन्य दो कांस्टेबल अपने घर कपड़े बदलने गए थे जबकि एक अन्य महिला कांस्टेबल साध्वी के वकील दर्शना बेन के घर थी।

अखिलेश अखिल, वरिष्ठ पत्रकार/नई दिल्ली
गुजरात के साबरमती जेल में बंद साध्वी जयगिरी बीमारी के बहाने जेल से बाहर निकली और फ़िल्मी अंदाज में भाग निकली। उसके अभिरक्षण में लगी पुलिस साध्वी की अदाओं पर लुटते रहे और साध्वी उसे बेवकूफ बनाकर फरार हो गयी। यह कहानी किसी सिनेमा से कम नहीं।
बनासकाठा के मुक्तेश्वर मठ की विवादास्पद साध्वी जयगिरि बुधवार रात अहमदाबाद के हिमालय मॉल पुलिस के साथ पहुंची और निकल भागी। भागने से पहले मॉल में साध्वी ने फिल्म बाहुबली-2 देखी, मसाज करवाया और शॉपिंग भी की। अपराध शाखा पुलिस की जांच में पता चला है कि साध्वी महिला हेड कांस्टेबल बेला बेन के साथ हिमालय मॉल गई थी। उस समय अन्य दो कांस्टेबल अपने घर कपड़े बदलने गए थे जबकि एक अन्य महिला कांस्टेबल साध्वी के वकील दर्शना बेन के घर थी।
आपको बता दें की साध्वी जयगिरी मेडिकल चेकअप के लिए पेरोल पर जेल से बाहर आई थी अभी तक पुलिस को साध्वी का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस पर साध्वी को पकड़ने का दबाव बढ़ गया और पुलिस सूत्रों का मानना है कि साध्वी गुजरात के बाहर भाग गई है। साध्वी जयगिरि पर लूट, फिरौती, किडनैपिंग व मुक्तेश्वर मठ के महंत की हत्या सहित कई मामले पुलिस थानों में दर्ज है। जनवरी महीने में एक युवक ने साध्वी के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसके बाद साध्वी के काले कारनामे की गूंज विधानसभा तक सुनाई दी थी। तब जाकर पुलिस ने साध्वी को गिरफ्तार किया था। साध्वी पिछले चार माह से साबरमती जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 जून को बीमारी के इलाज के लिए 10 दिन के पेरोल पर रिहा किया था। कोर्ट ने दो महिला व दो पुरुष कांस्टेबल को साध्वी के साथ रहने का आदेश दिया था।
पुलिस ने साध्वी के भागने में मदद करने के आरोप में चार पुलिसकर्मी समेत साध्वी के दो वकील को गिरफ्तार कर लिया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के डीसीपी द्रीपेन भट्ट ने कहा कि साध्वी की तलाश की जा रही है। साध्वी के मोबाइल पर कई लोगों ने संपर्क किया था। उसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन हिमालय मॉल में था। साध्वी को पकड़ने के लिए अहमदाबाद अपराध शाखा की विशेष टीम सहित प्रदेश भर की पुलिस जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here