लखनऊ: कार न रोकने पर एपल के एरिया मैनेजर को गोली मार दी पुलिस ने

0
929

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर आईजी, एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंचे। सना की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है

लखनऊ: पुलिस की गुंडई शनिवार तड़के एक युवक पर भारी पड़ गई। पुलिस वालों के इशारे पर उसने कार नहीं रोकी सिपाही ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली इस युवक के सिर में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, देर रात संदिग्ध लगने पर कार सवार युवक को सिपाही प्रशांत चौधरी ने रोकने का प्रयास किया।

कार में मौजूद युवक के महिला मित्र की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला मित्र को पुलिस ने नजरबंद कर रखा है। यह नौजवान सुल्तानपुर का रहने वाला था।
बताया गया कि गोमतीनगर विस्तार के सीएमएस स्कूल के निकट शुक्रवार रात करीब ढाई बजे एक कार खड़ी थी। उसी दौरान पुलिस बाइक पर सवार होकर गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही प्रशांत चौधरी और एक अन्य सिपाही वहां पहुंचे। दोनों ने कार में एक युवक और युवती को देखा तो मामला संदिग्ध समझ उनसे पूछताछ के लिए कार के पास पहुंचे। इतने में ही कार चला रहे विवेक तिवारी ने कार बढ़ा दी। पुलिस ने संदिग्ध समझकर एपल कंपनी के एरिया मैनेजर को गोली मारी।
 
विवेक ने रुकने की बजाय कार कथित तौर पर पुलिस वाले की मोटरसाइकिल पर चढ़ा दी जिसके बाद सिपाही ने गोली चलाई। घायल विवेक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना देर रात करीब 12 बजे की है।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर आईजी, एसएसपी समेत तमाम आलाधिकारी पहुंचे। सना की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक विवेक तिवारी आईफोन कम्पनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। सना भी इसी कंपनी की कर्मचारी है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here