निजामुद्दीन में मरकज में आए हजारों लोगों की खोज, अब तक 24 कोरोना पॉजिटिव मिले

0
344

बुजुर्ग को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले गए तो हुआ जमावड़े का खुलासा

दिल्ली की निजामुद्दीन कॉलोनी स्थित तब्लीगी जमात में 14-15 मार्च के बाद से लगातार विदेशियों का आना-जाना लगा था। 100 विदेशियों के अलावा यहां 1900 से ज्यादा लोग मौजूद थे। जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी मरकज प्रमुख ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। इसी बीच, यहां रुके तमिलनाडु के 64 साल के बुजुर्ग को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां रविवार को उनकी मौत हो गई।

350 संदिग्धों की जांच हुई, निजामुद्दीन मरकज के बाद 824 विदेशी देश के कई हिस्सों में गए, मरकज में 2100 विदेशी पहुंचे थे, संक्रमण फैलने की आशंका, वे 17 राज्यों से आए थे

नई दिल्ली। निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में 24 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब यहां आने वाले उन हजारों लोगों की तलाश और उन्हें आइसोलेट करने की मुहिम जारी है। यूपी से मरकज जाने वाले 157 लोगों में से 95% को खोज लिया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा- 21 मार्च तक हजरत निजामुद्दीन मरकज में करीब 1 हजार 746 लोग ठहरे हुए थे। इनमें 216 विदेशी और 1530 भारतीय थे। इस साल मरकज में करीब 2,100 विदेशी आए थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश, और श्रीलंका के लोग शामिल हैं।
मरकज के कार्यक्रम के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में 824 विदेशी 21 मार्च तक तब्लीगी की गतिविधियों में शामिल थे। राज्यों की पुलिस को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद 824 विदेशियों की जानकारी दे दी गई थी, ताकि उनकी मेडिकल स्क्रीनिंग और क्वारैंटाइन के इंतजाम हो सकें। इसके बाद 28 मार्च को सभी राज्यों को भारतीय तब्लीगी जमात के लोगों की जानकारी इकठ्ठा करने की सलाह दी गई थी, ताकि उन्हें जांच के बाद क्वारैंटाइन किया जाए।
गृह मंत्रालय ने कहा- इस साल मरकज में शामिल होने के लिए करीब 2,100 विदेशी पहुंचे थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका और किर्गिस्तान के लोग शामिल हैं। आमतौर पर मरकज में पहुंचने वाले विदेशी निजामुद्दीन में स्थित बंगलेवाली मस्जिद में अपने पहुंचने की सूचना देते हैं। अब तक मरकज में शामिल होने वाले 2137 लोगों की पहचान करके उनकी मेडिकल जांच की जा चुकी है। 1339 लोगों को नरेला, सुल्तानपुरी, बक्करवाला, झज्जर और एम्स में क्वारैंटाइन किया गया है।
 
एफआईआर की सिफ़ारिश: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- अब तक 1 हजार 548 लोगों को निजामुद्दीन मरकज से बाहर निकला गया है। उनमें से 441 लोगों को बुखार और खांसी जैसे लक्षण मिलने पर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरकज के 1 हजार 107 लोगों में लक्षण नहीं मिले हैं, इसलिए इन्हें क्वारैंटाइन में रखा गया है।केजरीवाल ने कहा- सरकार ने मरकज मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए उप राज्यपाल को पत्र लिखा था।
उप्र में 95% लोग ट्रेसयूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा, दिल्ली में हुई तब्लीगी में शामिल होने वाले 157 लोगों में से 95% लोग ट्रेस हो चुके हैं। इसके लिए स्पेशल टीम बनाई गई थी। 19 जिलों को अलर्ट किया गया है। सीएम योगी ने मुख्यमंत्री ने निजामुद्दीन के मरकज में शामिल जमातियों को खोजकर क्वारैंटाइन करने का निर्देश दिया है।
 

राजस्थान: सरकार मौनराजस्थान से कितने लोग मरकज में शामिल हुए थे इसकी संख्या नहीं मिल पाई। सरकार की तरफ से भी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। मध्यप्रदेश में इस मरकज में 107 लोग शामिल हुए थे, इनमें से 36 पुराने भोपाल के रहने वाले हैं। यहां से लौटीं 50 जमातें भोपाल में रुकी थीं। स्वास्थ्य विभाग मरकज में शामिल हुए लोगों की तलाश करके सैंपल ले रहा है। सीएम शिवराज ने 100 लोगों को क्वारैंटाइन करने के निर्देश दिए।

 
15 राज्यों में खतरा: मरकज में 1 से 15 मार्च के बीच हुए कार्यक्रम में देश-विदेश के 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। लेकिन, इसके बाद भी करीब 2000 लोग यहां रुके रहे जबकि ज्यादातंर लॉकडाउन से पहले अपने घरों को लौट गए। तेलंगाना में इस कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे सबसे ज्यादा छह लोगों की मौत हुई है। यहां से संक्रमण का कनेक्शन दिल्ली समेत 17 राज्यों से जुड़ रहा है। इनमें तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, असम, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी,कर्नाटक, अंडमान निकोबार, आंध्रप्रदेश,श्रीनगर, दिल्ली, ओडिशा, प.बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, गुजरात शामिल है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव ने कहा- निजामुद्दीन मकरज में शामिल होकर लौटे 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 124 हो गई। तेलंगाना सरकार ने सोमवार रात को बताया कि मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने राज्य में दूसरे लोगों को संक्रमण फैलाया है। इन लोगों में से 6 की मौत हो गई है।
इस्लामी शिक्षा का बड़ा केंद्र: निजामुद्दीन का यह मरकज इस्लामी शिक्षा का दुनिया में सबसे बड़ा केंद्र है। यहां कई देशों के लोग आते रहते हैं। यहां तब्लीगी जमात के मरकज में 1 से 15 मार्च तक 5 हजार से ज्यादा लोग आए थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के लोग भी शामिल थे। 22 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी यहां 2 हजार लोग ठहरे हुए थे। इनमें से 300 से ज्यादा लोगों के कोरोना संक्रमित होने की आशंका है। इन्हें सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत है।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here