रिलायंस इंडस्ट्रीज ने COVID-19 मरीजों वाले हॉस्पिटल की बेड क्षमता 205 की

0
542

थोड़े समय में ही, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सहयोग से, सेवन हिल्स हॉस्पिटल, मुंबई में पहले 100 बिस्तर का सेंटर स्थापित किया, अब कुल 200 बेड का इंतजाम हो रहा है

मुंबई : मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने मुंबई के अंधेरी में में देश का पहला COVID-19 मरीजों के लिए अलग से हॉस्पिटल सेटअप किया है। RIL ने इस बारे में एक बयान जारी कर जानकारी दी है। RIL ने कहा, ‘रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर COVID-19 के मरीजों के लिए विशेष तौर पर अंधेरी में सेवेन हिल्स अस्पताल में पहले 100 बेड का हॉस्पिटल सेटअप किया।’

इस अस्पताल में एसी प्लांट लगाने की जिम्मेवारी नवी मुंबई के उद्यमी पंकज शर्मा को मिली है। पंकज शर्मा वसुधा एयरकोन प्राइवेट लिमिटेड के हेड हैं। यह कंपनी अनेक साल से बड़े बड़े माल, अस्पताल, ऑफिस में एसी का विशाल प्लांट लगाती है। पंकज शर्मा BBW के हर मंथन में भी शरीक होते हैं। बताया गया कि मुंबई के इस हॉस्पिटल में 205 बेड का इंतजाम किया जा रहा है। पंकज शर्मा मूलत: उप्र में जौनपुर जिले के हैं। रिलायंस के अस्पलाल वाले काम से वे रोज जान जोखिम में रखकार अंधेरी, मुंबई के अस्पताल में जाते हैं ताकि कोविड-19 के रोगियों के लिए अस्पताल का पूरा काम जल्दी हो जाए।  

 
हर बेड पर जरूरी मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर: रिलायंस ने कहा, ‘COVID-19 को लेकर भारत का यह पहला डेडिकेटेड हॉस्प्टिल है जिसकी पूरी फंडिंग रिलायंस फाउंडेशन करेगा. इन सभी बेड पर जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, वें​टीलेटर्स, पेसमेकर, डायलिसिस मशीन और मॉनिटरिंग मशीन जैसे सभी बायोमेडिकल्प इक्विपमेंट लगाया गया है.’
 
थोड़े समय में ही, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सहयोग से, सेवन हिल्स हॉस्पिटल, मुंबई में पहले 100 बिस्तर का सेंटर स्थापित किया, अब कुल 200 बेड का इंतजाम हो रहा है। ये सेंटर मुंबई के उन मरीजों के लिए है जो कि कोविड-19 के लिए हुए टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं। यह भारत में अपनी तरह का पहला सेंटर है, जो कि पूरी तरह से रिलायंस फाउंडेशन द्वारा फंडेंड है और इसमें एक निगेटिव प्रेशर रूम शामिल है जो क्रॉस कंटेमीनेशन को रोकने में मदद करता है और संक्रमण को नियंत्रित करने में मदद करता है। सभी बेड आवश्यक बुनियादी ढांचे, बायो मेडिकल उपकरण जैसे वेंटिलेटर, पेसमेकर, डायलिसिस मशीन और रोगी निगरानी उपकरणों से सुसज्जित हैं।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here