बिहार के पूर्वी चंपारण में एक साथ 27 मरीज कोरोना संक्रमित मिले, हड़कंप

0
471

कुछ दिन पहले ये सभी लोग बाहर से जिले में आए थे। इसलिए इन सभी को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था इनमें से 32 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद 28 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए

ओम वर्मा, मोतिहारी:

पूर्वी चंपारण में एक साथ 27 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिले के पहाड़पुर में 2, ढाका में 8, हरसिद्धि में 4, सुगौली में 3, बनकटवा में 7, चिरैया मेे 1 और रमगढ़वा में एक मरीज पाया गया है। एक साथ इतने सारे केस आने से बिहार में हड़कंप मच गया है। कुछ दिन पहले ये सभी लोग बाहर से जिले में आए थे। इसलिए इन सभी को अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इनमें से 32 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद 28 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए।
ढाका के सभी 8 मरीज 15 मई को मुंबई से यहां बस से पहुंचे थे। बस में 25 लोग सवार थे। सभी पचपकड़ी के पास उतर कर अपने-अपने गांव चले गए थे। इनमें से किसी ने भी मेडिकल जांच नहीं कराई थी। सभी अपने गांव में मस्ती में घूम रहे थे। प्रशासन को पता चला तो हड़कंप मच गया। इनमें से 8 को बाद में क्वारंटाइन किया गया। इसी बस से एक महिला भी आई थी। बस से उतरने के बाद उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके साथ आए सभी 8 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। बाकी के 16 अपने-अपने गांव में हैं। इनमें से पांच लोगों को हरूआनी में क्वारंटाइन कर जांच के लिए 19 मई को सैपल भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। शेष 11 लोगों की तलाश की जा रही है। पहाड़पुर में एक मरीज गुजरात तो दूसरा महाराष्ट्र से आया है। हरसिद्धि में पाए गए चार मरीजों में से दो राजस्थान से तो दो गुजरात से हैं। बनकटवा के सात मरीजों में से दो दिल्ली, दो हरियाणा, एक गुजरात और दो महाराष्ट् से आए हैं। चिरैया का एक मरीज महाराष्ट्र से तो रमगढ़वा का मरीज मुंबई से आया है। एक मरीज के ट्रैवल हिस्टी के बारे में पता किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here