खुशहाली के लिए ग्रीन एंड क्लीन ने खूब लगाए पौधे

0
470

कहीं आम तो कहीं जामुन। कहीं कहीं तो नींबू। खूब पौधे लगाए। ३ताकि आने वाली पीढ़ी खुली हवा में सांस ले सके। चैन से जी सके। तब वह पीढ़ी निश्चित कहेगी- थैंक्यू।

ओम वर्मा, मोतिहारी:
अपनी धरा पर हो हरियाली, चारों ओर हो खुशहाली, को अपना लक्ष्य मानते हुए ग्रीन एंड क्लीन ने तेज बारिश के बीच बड़े पैमाने पर शहर में पौधारोपण अभियान चलाया। कहीं आम तो कहीं जामुन। कहीं कहीं तो नींबू। खूब पौधे लगाए। ३ताकि आने वाली पीढ़ी खुली हवा में सांस ले सके। चैन से जी सके। तब वह पीढ़ी निश्चित कहेगी- थैंक्यू। ग्रीन एंड क्लीन।
शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के लिए सामाजिक संस्था ग्रीन एंड क्लीन ने एक दिन पूर्व ही योजना बना ली थी। इसके तहत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष व नगर पार्षद अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 20 सदस्य ज्ञान बाबू चैक पर एकत्रित हुए। यहां सभी ने अपने कंधों पर पौधों को रखा और रवाना हुए.
बारिश की परवाह किए बिना पर्यावरण योद्धाओं की टीम थाने की ओर बढ़ी। नगर थाना प्रभारी अभय कुमार, आरके सिंह, केके राय के आवास और नगर थाना परिसर में आम के पौधे रोपे गए। मुफस्सिल इंस्पेक्टर आनंद कुमार के थाना कैंपस स्थित आवास पर आम के पौधे लगाए गए। मुफस्सिल थाना कैंपस में वी राम के साथ आम के पौधे लगाए गए। एससी-एसटी थाना एवं महिला थाना में भी कई प्रकार के पौधे लगाए गए। यहां के बाद सदस्यों ने न्यायालय परिसर, जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ जिला परिवहन कार्यालय परिसर और वाणिज्य कर आयुक्त मोहन कुमार के साथ उनके आवासीय परिसर में आम के पौधे लगाए गए।
पौधोरोपण करते हुए टीम के सदस्यों और पदाधिकारियों की खुशी देखते ही बन रही थी। वो महसूस कर रहे थे कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान दिया है। सभी ने प्रण किया कि इन पौधों की देखभाल करेंगे। इसे अपने बच्चों की पालेंगे। जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने इस बेहतरीन कार्य के लिए संस्था को शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर ग्रीन एंड क्लीन के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि शुद्ध हवा और पानी के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। पर्यावरण पर ध्यान नहीं देने की वजह बीमारियों ने हमारे शरीर को अपना घर बना लिया है। हमें बीमारियों से नहीं, पर्यावरण से दोस्ती करनी है, क्योंकि यह जीवनदायिनी है। यही वजह है कि आज बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया गया।
अभियान में पर्यावरण योद्धा के रूप में रिटायर शिक्षक अमित सेन, संजय कुमार उर्फ टुन्ना, विवेक वर्मा, हरीश कुमार, भरत गुप्ता, मंटू तिवारी, संन्टू पाठक, विनोद जायसवाल, अजय वर्मा, शंभु गुप्ता, संतोष ठाकुर, ओम वर्मा, सुधीर कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, कौशल सिंह, अर्जुन कुमार, गुड्डू सहारा, मुरली मनोहर, करण सिंह, आलोक रंजन, चंचल कुमार आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here