दिल्ली में कोरोना की संक्रमण दर घटी, रिकवरी रेट 72 फीसदी हुई

0
632

राजधानी में अब तक 6,50,000 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। बीते करीब 15 दिन से रोज औसतन 20 हजार जांच हो रही है

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया है फिर भी अन्यों से बेहतर हालत है। देश में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दिल्ली तीसरा राज्य है, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के पार हो चुकी है। 
 
अच्छी बात यह है कि इन संक्रमित मरीजों में से 72 हजार से ज्यादा ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। राजधानी में संक्रमण के मरीज भले ही बढ़ रहे हों, लेकिन बीते 20 दिनों से यहां हालात लगातार बेहतर हो रहे हैं। 
अब कोरोना टेस्ट में प्रति 100 लोगों पर महज 10 लोग ही पॉजिटिव मिल रहे हैं। पॉजिटिविटी रेट 26 फीसदी से घटकर 10 फीसदी हो गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट भी बढ़कर 72 फीसदी हो गया है। 
अगर, कोरोना संक्रमित टॉप पांच राज्यों की बात करें तो सबसे बेहतर रिकवरी रेट दिल्ली की ही है। इस मामले में दिल्ली और गुजरात लगभग पहले स्थान पर हैं। वहीं, सबसे अधिक मृत्यु दर गुजरात की है और सबसे कम तमिलनाडु की।
 

महज 5,100 मरीज हैं अस्पतालों में भर्ती

कुल 2,5038 सक्रिय मरीजों में से महज 5100 ही अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा 1726 कोविड सेंटर, 148 हेल्थ सेंटर और सबसे ज्यादा 15564 होम आइसोलेशन में हैं। 
 
राजधानी में अब तक 6,50,000 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। बीते करीब 15 दिन से रोज औसतन 20 हजार जांच हो रही हैं। आबादी के लिहाज से देश में सबसे अधिक जांच दिल्ली में ही हुई है।
इस तरह बढ़े मरीज

(पहला केस 3 मार्च को आया था)

 मरीज अवधि 

0-1000 41 दिन

1000-5000 25 दिन
5000-10000 13 दिन
10000-20000 12 दिन
20000-50000 19 दिन

50000-100000 18 दिन

टॉप-5 राज्यों के हालात

राज्य कुल मरीज ठीक हुए मौत रिकवरी रेट मृत्यु दर
महाराष्ट्र 206619 111740 8822 57 4.3
तमिलनाडु 111151 62778 1510 56 1.4
दिल्ली 100823 72088 3115 72 3.1
गुजरात 36037 25892 1943 72 5.4
उत्तर प्रदेश 27707 18761 785 68 2.7
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here