बिहार में तीन चरणों में चुनाव, 28 अक्टूबर, 3 नवंबर व 7 नवंबर को मतदान: चुनाव आयोग

0
1128
Chief Election Commissioner Sunil Arora addresses a press conference, at Vigyan Bhavan in New Delhi.
  • नए सुरक्षा मानकों के तहत कोरोना काल में चुनाव की तैयारी की गई है: मुख्य चुनाव आयुक्त

  • बिहार चुनाव (Bihar Election) का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनावों की घोषणा कर दी है। राज्य के 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। आयोग ने कोरोना काल में होने वाले इन चुनावों के लिए बड़ी तैयारी की है।

    बिहार में तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को वोटों की गिनती होनी है।

  • बिहार में तीन चरणों में मतदना होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को वोटों की गिनती होनी है।

    बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर पाएंगे: चुनाव आयोग

  • विधानसभा कैंडिडेंट समेत कुल 5 लोग ही डोर टू डोर कैंपेन में शामिल होंगे। 5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे: चुनाव आयुक्त

  • सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी वोटिंग। मतदान का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। नामांकन ऑनलाइन भी किया जा सकेगाः चुनाव आयोग

  • नए सुरक्षा मानकों के तहत कोरोना काल में चुनाव की तैयारी की गई है: सुनील अरोड़ा

  • 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7,6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स और 46 लाख मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगेः आयोग

 

 

सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी वोटिंग, मतदान का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है : चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ दो से ज्यादा वाहन नहीं जा सकते हैं। इस बार वर्चुअल चुनाव प्रचार होगा। बड़ी- बड़ी जनसभाएं नहीं की जा सकेंगी।

एक बूथ पर सिर्फ 1,000 मतदाता ही मदतान कर पाएंगे। कोरोना मरीज वोटिंग के आखिरी घंटे में वोट डाल पाएंगे।
सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी वोटिंग : चुनाव आयोग
बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर पाएंगे। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन Online और Offline भरे जा सकते हैं। सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी वोटिंग। मतदान का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। नामांकन ऑनलाइन भी किया जा सकेगा। विधानसभा कैंडिडेंट समेत कुल 5 लोग ही डोर टू डोर कैंपेन में शामिल होंगे। 5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर पाएंगे।
कोविड के चलते नए सुरक्षा मानकों के तहत होंगे चुनाव: चुनाव आयोग
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोविड के चलते नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव होंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर 1 हजार मतदाता होंगे। 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7,6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। 7 लाख से ज्यादा हैंड सैनिटाइजर और 46 लाख से ज्यादा मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।

बिहार चुनाव में इसबार एक लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन: चुनाव आयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा करने के लिए यहां है। बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here