पाक ने 20 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

0
246

indian-fishermen

पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी समुद्र क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.यह जानकारी पाकिस्तानी अधिकारियों ने दी है. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को भारतीय मछुआरे अरब सागर के पाकिस्तानी समुद्र क्षेत्र में मछली पकड़ते पाये गये. अधिकारियों ने उनकी नौकाएं जब्त कर ली है.

गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जायेगा.इस बीच मछुआरा सहकारी संघ के एक अधिकारी का कहना है पिछले कई महीने से गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई का काम रुका हुआ है. इस समय 150 भारतीय मछुआरे पाकिस्तानी जेलों में और 50 पाकिस्तानी मछुआरे भारतीय जेलों में बंद हैं.