आज से संसद का मानसून सत्र, विपक्ष की पूरी तैयारी

0
346

इस साल जनवरी और मार्च में दो भागों में चले बजट सत्र का कामकाज बेहतर रहा था। उसमें लोकसभा की उत्पादकता 108 फीसद और राज्यसभा की उत्पादकता 86 फीसद थी। इसी सत्र में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव भी होने हैं।

विशेष संवाददाता/ नई दिल्ली

आज से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। माना जा रहा है कि कई मसलों पर सरकार को विपक्ष घेरने की तैयारी में है। मुख्य  रूप से विपक्ष पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी, चीन से सीमा पर तनातनी, आतंकवाद, वस्तु एवं सेवा कर और गोरक्षकों के मसले पर सरकार को घेरेगा। यह सत्र  11 अगस्त तक चलेगा  जिसमे कई अहम् बिल भी पारित होंगे।

सत्र में 18 बिल चर्चा और पारित करने के लिए प्रस्तावित हैं। इनमें शिक्षा या शैक्षिक संस्थानों के उत्थान से जुड़े छह अहम बिल शामिल हैं। इनमें द फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्‌यूट बिल 2017, द नेशनल इंस्टीट्‌यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (दूसरा संशोधन) बिल 2016, द इंडियन इंस्टीट्‌यूट्‌स ऑफ मैनेजमेंट बिल 2017, द राइट ऑफ चिल्ड्रेन टू फ्री एंड कंपल्सरी एजुकेशन (संशोधन) बिल 2017, द इंडियन इंस्टीट्‌यूट्‌स ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (संशोधन) बिल 2017 प्रमुख हैं।

इस साल जनवरी और मार्च में दो भागों में चले बजट सत्र का कामकाज बेहतर रहा था। उसमें लोकसभा की उत्पादकता 108 फीसद और राज्यसभा की उत्पादकता 86 फीसद थी। इसी सत्र में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव भी होने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here