ट्रंप की धमकी, चीन से आयात 505 अरब डॉलर के माल पर थोपेंगे टैक्स

0
443

अमेरिका  में आधी रात के बाद चीनी सामानों पर टैरिफ लागू हो जाएगा, पिछले साल ट्रंप ने 34 अरब डॉलर के चीनी आयात पर 25% टैरिफ लगाया था जिसके बाद चीन ने भी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से इंपोर्ट किए जाने वाले पूरे माल पर टैक्स लगाने पर नई चेतावनी दी है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि यदि जरूरी हुआ तो वह चीन से आयात होने वाले पूरे सामान पर शुल्क लगाने के इच्छुक हैं। अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का संकट गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन से आयातित समूचे माल पर शुल्क लगाने को लेकर फिर से चेतावनी दी है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि यदि जरूरी हुआ तो वह चीन से आयात होने वाले पूरे सामान पर शुल्क लगा सकते हैं।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 2017 में चीन से आयातित 505.5 अरब डॉलर (34,79,478 करोड़ रुपये) के सामान का हवाला देते हुए कहा, ‘मैं 500 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क लगाने के लिए तैयार हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं राजनीति के लिए यह नहीं कर रहा, बल्कि अपने देश की भलाई के लिए ऐसा कर रहा हूं। चीन द्वारा हमें लंबे समय तक ठगा गया है।’ अमेरिकी डेटा के मुताबिक चीन ने पिछले साल 130 अरब डॉलर के अमेरिकी सामानों का आयात किया था, जबकि अमेरिका ने चीन से 506 अरब डॉलर मूल्य के सामानों को खरीदा था।
बता दें कि चीन की अनुचित व्यापार नीतियों के जवाब में अमेरिका ने 6 जुलाई से 34 अरब डॉलर के चीनी सामान के आयात पर 25% का शुल्क लगाया था। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) रॉबर्ट लाइटाइजर ने कहा, वैधानिक प्रक्रिया समाप्त होने तक इस शुल्क के दायरे में 50 अरब डॉलर की चीनी वस्तुएं आ जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here