क्वारैंटाइन: फिलीपींस में हिंसक प्रदर्शन करने पर गोली मारने का आदेश

0
834

मेट्रो मनीला में लोगों के बीच भोजन बांटने के दौरान प्रदर्शनकारी अनियंत्रित हो गए। इसके बाद राष्ट्रपति दुतेर्ते ने यह आदेश दिया

दुनिया भर में मौत का दूसरा नाम बन चुके कोरोना वायरस का तांडव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वैश्विक महामारी की वजह से विश्व में अब तक 47 हजार लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अमेरिका में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 865 मौतें हुईं। दुनियाभर में 9 लाख 35 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। वहीं, 1 लाख 94 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बुधवार को कहा कि कुछ दिनों के भीतर ही दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़कर 10 लाख तक हो जाएंगे और मौतों का आंकड़ा 50 हजार पहुंच जाएगा।
फिलीपींस के राष्ट्रपति दुतेर्ते ने क्वारैंटाइन के दौरान हिंसक प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए गोली चलाने का आदेश दिया है। मेट्रो मनीला में लोगों के बीच भोजन बांटने के दौरान लेफ्ट प्रदर्शनकारी अनियंत्रित हो गए। इसके बाद दुतेर्ते ने यह आदेश दिया।
बीते 1 अप्रैल को देर रात दुतेर्ते ने कहा कि पुलिस और सेना को मैंने आदेश दिया है कि अगर कोई भी परेशानी पैदा करता है और उनका जीवन खतरे में डालता है तो उन्हें गोली मार दो। उन्होंने कहा- सरकार के आदेशों का पालन करने और शासन व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत है। किसी को भी स्वास्थ्य कर्मचारियों और डॉक्टरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

कुछ दिनों में ही दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़कर 10 लाख तक हो जाएंगे : WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बताया कि कुछ दिनों में ही दुनियाभर में संक्रमण के मामले बढ़कर 10 लाख तक हो जाएंगे और मौतों का आंकड़ा 50 हजार पहुंचेगा। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रेस गेब्रेयेसियुस ने कहा कि कुछ महीने पहले तक दुनिया में ज्यादातर लोग कोरोनावायरस से अनजान थे। वायरस के शुरू हुए चार महीने हो गए। पिछले पांच महीनों से संक्रमण के मामले हर देश में तेजी से बढ़े हैं।
अमेरिका के 50 राज्यों में केवल व्योमिंग ही ऐसा राज्य है, जहां एक भी मौत नहीं हुई है। यहां केवल 137 पॉजिटिव केस हैं। देश में न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या 83 हजार 712 हो गई है और लगभग 1941 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ डेबोराह ब्रिक्स ने कहा कि कोरोनोवायरस का एंटीबॉडी टेस्ट इस महीने के भीतर उपलब्ध हो सकता है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here